Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भ्रष्टाचारियों से सावधान रहे जनता: केशव प्रसाद मौर्य

  • By मनोज पांडे
Updated On: Jun 19, 2023 | 10:58 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: गोरखपुर जनपद के चौरी -चौरा  विधान सभा क्षेत्र के  सरदारनगर के मजीठिया स्टेडियम में सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2024 में  फिर मोदी जी के नेतृव में  प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्प लें,और भ्रष्टाचारियों से सावधान व सतर्क रहें।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की महिलाओं का बड़ा सम्मान किया है। माताओ , बहनों को  प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास, शौचालय, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिया। गरीब जनता को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पी एम के नेतृत्व में देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है।  सरकार ने बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के साथ देश को सड़क, पानी, बिजली व बुनियादी सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की दिशा व दशा कहां थी। 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 63 लाख का चेक वितरित 

आज देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। 2014 से पूर्व गोरखपुर जिले की क्या स्थिति थी। आज क्या स्थिति है। हर तरफ विकास हो रहा है। एम्स, फर्टिलाइजर एवं स्वास्थ्य सुविधाएं देकर जिले के लोगो को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। बिना  किसी भेदभाव  के सभी वर्गों का बहुमुखी व चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।  इससे पूर्व उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 63 लाख का चेक वितरित किया। उन्होंने पीएम आवास योजना  के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया। सांसद कमलेश पासवान ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि  सरकार ने सभी वर्गों का विकास किया है।

सम्बंधित ख़बरें

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से 10 लोग ‘लापता’: क्या लाल किला ब्लास्ट के आतंकियों से है लिंक?

Jammu and Kashmir: कश्मीर में शांति भंग की कोशिश कर रहे 1500 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जी प्रस्तावों से बचने के लिए पढ़े ये खबर

2024 मे फिर सरकार बनाने की अपील 

उन्होंने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और पीएम मोदी के नेतृत्व में  2024 मे फिर सरकार बनाने की अपील किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, डॉ विमलेश पासवान, एमएलसी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, मनोज कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक बेचन राम, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, जे पी शाही, प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, प्रमुख सुमन यादव, डॉ विभ्राट चंद कौशिक, आनन्द शाही, दीपक कुमार जायसवाल, एमएलसी रतन पाल सिंह, राजकुमार गुप्ता, भोलानाथ पासवान, योगेंद्र जायसवाल, विनोद शर्मा, सुग्रीव तिवारी, चंदन मिश्रा, राजन पांडेय सहित तमाम लोगो ने डिप्टी सीएम को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

People beware of corrupt people keshav prasad maurya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2023 | 10:58 PM

Topics:  

  • People

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.