लखनऊ में लगे योगी मुर्दाबाद के नारे, करणी सेना के खिलाफ मैदान में उतरी सपा और पल्लवी पटेल…टांग कर ले गई पुलिस
संसद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा पर टिप्पणी और बीते रोज करणी सेना का आगरा में उनके आवास पर अटैक से अब सियासत उबाल मार रही है। समाजवादी पार्टी ने इस हमले में सरकार और पुलिस का सह बताया है।
- Written By: Saurabh Pal
पल्लवी पटेल और सपा का प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः संसद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा पर टिप्पणी और बीते रोज करणी सेना का आगरा में उनके आवास पर अटैक से अब सियासत उबाल मार रही है। समाजवादी पार्टी ने इस हमले में सरकार और पुलिस का सह बताया है। वहीं करणी सेना द्वारा आगरा में किए गए उपद्रव के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मैदान में उतर गए हैं। बड़ी संख्या में एकत्रित सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेक ईको गार्डन भेज दिया है।
सपा कार्यकर्ताओं के अलावा परिवर्तन स्थल अपना दल कमेरावादी पार्टी की अध्यक्ष पल्लवी पटेल भी सड़क पर उतरीं। उन्होंने भी करणी सेना के हमले का विरोध किया। इस दौरान पुलिस से उनकी भी नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया।
लखनऊ में लगे योगी मुर्दाबाद के नारे
सम्बंधित ख़बरें
हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद…CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जो बिजनौर आने से बचते थे, वही थे अपशगुन
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा
मुंह छिपाकर घूम रहे विरोधी, महिला आरक्षण बिल को लेकर ओपी राजभर ने विपक्ष को घेरा; अखिलेश पर भी साधा निशाना
दरअसल, बुधवार को सपा वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने तोड़फोड़ की थी। उसी को लेकर लखनऊ के अटल चौक पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। करीब 200 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर दलितों के अपमान करने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उनको ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।
पल्लवी पटेल को वैन में बैठाकर ईको गार्डन ले गई पुलिस
वहीं अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष व विधायक पल्लवी पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन स्थल पहुंच गईं। वहीं उन्होंने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर मल्यार्पण किया। इसके बाद वह अटल चौक तक पैदल मार्च निकालने वाली थी, लेकिन पुलिस पल्लवी पटेल सहित सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन रवाना हो गई।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मोहनलालगंज में करणी सेना कर रही प्रदर्शन
इधर, मोहनलालगंज में करणी सेना ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव के खिलाफ नारे लगाए गए। सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा- सांसद के बयान से ठाकुर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया गया। स्थानीय प्रशासन ने इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
