पीलीभीत में चलते ई-रिक्शा में नर्सिंग छात्रा छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नर्सिंग की एक छात्रा छेड़छाड़ के बीच चलते ई-रिक्शे से कूद गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की रही है...
उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ के बीच नर्सिंग छात्रा ई-रिक्शे से कूदी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नर्सिंग की एक छात्रा छेड़छाड़ का मामला सामने आया। छात्रा से सड़क पर ई-रिक्शा में यह घटना हुई यह जानकारी सामने आई है। वाहन में जैसे ही आरोपी ने छेड़छाड़ की वह चलते ई-रिक्शे से कूद गई। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने घटना के लगभग 12 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में हुई इस घटना के आरोपी को पुरनपुर किंग ढाबा के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरनपुर क्षेत्र निवासी आईटीआई शिक्षक सतनाम सिंह के रूप में हुई, जिसे विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। पीलीभीत के बरखेड़ा थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक महिला अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही और इसी सिलसिले में वह प्रतिदिन गांव से शहर आती है।

ई-रिक्शे में हुई छेड़छाड़

जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) की छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह जब वह नौगवां‍ चौराहे के पास से ई-रिक्शे में महिला अस्पताल जाने के लिए सवार हुई तो वाहन में पहले से सवार आरोपी ने दूधिया मंदिर के पास पहुंचते ही उसे फब्तियां कसी और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, घबराई छात्रा ने चलते ई रिक्शा से छलांग लगा दी, जिससे उसे चोट भी आई हालांकि आरोपी मौका पाकर फरार हो गया और मौके पर उपस्थित लोगों एवं पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मामले की जांच के लिए 5 टीमें गठित की

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की गंभीरता पर मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की। अधिकारी ने बताया कि साक्ष्य और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com