-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Neja Fair Of Sambhal Was Stopped Event Was Held In Name Of Masood Ghazi
लुटेरों के नाम पर नहीं होगा आयोजन…संभल के नेजा मेले पर लगी ब्रेक, मसूद गाजी के नाम पर होता था जलसा
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि सैयद सालार मसूद गाजी ने अपने देश को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे व्यक्ति के नाम पर मेला लगाना और उसका गुणगान करना ठीक नहीं है।

पुलिस प्रशासन और नेजा कमेटी की बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
संभल: इस साल संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजित होने वाला नेजा मेला नहीं लगेगा। प्रशासन ने साफ कह दिया है कि वह लुटेरों के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होने देगा। संभल में होली के बाद सैयद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला लगाया गया था। इस आयोजन को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने आपत्ति जताई थी।
प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि सैयद सालार मसूद गाजी ने अपने देश को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे व्यक्ति के नाम पर मेला लगाना और उसका गुणगान करना ठीक नहीं है। इस आपत्ति के बीच नेजा मेला कमेटी के लोगों ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र से मुलाकात की।
मसूद गाजी के नाम पर होता था जलसा
अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला लगाने की अनुमति लेने आए लोगों से पूछा कि आप किसके नाम पर मेला लगा रहे हैं। आयोजकों ने जब कहा कि सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर नेजा मेला आयोजित किया जाता है तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि वे सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर मेला नहीं लगने देंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि सोमनाथ मंदिर को लूटने वालों के नाम पर मेले की अनुमति नहीं दी जा सकती।
सम्बंधित ख़बरें
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
सड़क से सदन तक बने वंचितों की आवाज… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का भावुक पोस्ट
अब भगवान परशुराम पुरी कहलाएगा जलालाबाद, योगी कैबिनेट का अहम फैसला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव!
पहले भी एसडीएम ने किया था इनकार
इससे पहले बुधवार को नेजा कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर में लगने वाले नेजा मेले को लेकर एसडीएम डॉ. बंदना मिश्रा से मुलाकात की थी। पदाधिकारियों ने मेले के आयोजन की अनुमति मांगी थी, लेकिन तब भी एसडीएम ने साफ कर दिया था कि नेजा मेले के नाम पर कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने 2023 की बैठक का हवाला देते हुए कहा था कि सद्भावना मेले के नाम पर नेजा मेले का आयोजन किया जाएगा।
सद्भावना मेले के नाम से आयोजन
बैठक में सभी पक्षों की सहमति के बाद तत्कालीन एसडीएम की ओर से आदेश जारी किया गया था कि भविष्य में यह मेला सद्भावना मेले के नाम से जाना जाएगा। परंपरा और सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हो। पुराने आदेशों की पालना जरूरी है और उसी के अनुसार मेले की अनुमति दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नेजा कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले के पारंपरिक स्वरूप को लेकर अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि नेजा मेला सदियों पुरानी परंपरा है और इसे उसी स्वरूप में आयोजित किया जाना चाहिए। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पिछले निर्णयों की पालना जरूरी है।
Neja fair of sambhal was stopped event was held in name of masood ghazi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMवाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
Jul 11, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














