-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Multinational Companies Will Buy The Produce To Help The Farmers Of Up
यूपी के किसानों की मदद करेंगी बहुराष्ट्रीय कंपनियां खरीदेंगी उपज
- Written By: अमन दुबे

File Photo
– राजेश मिश्र
लखनऊ : अब बहुराष्ट्रीय एग्री कंपनियां (Multinational Agri Companies) उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के किसानों (Farmers) को खाद, बीज, कीटनाशक और तकनीक उपलब्ध कराने के साथ उनकी उपज (Produce) की सही कीमतों पर खरीद भी करेंगी।
योगी सरकार प्रदेश में एग्री टेक किसान गर्वमेंट पार्टनरशिप (एटीएफजीपी) का माल विकसित करेगी जिसके तहत कृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों का कोराबार करने वाली बड़ी कंपनियों को न्यौता दिया जाएगा। मॉडल के तहत एग्री टेक कंपनियों, किसानों और सरकार के बीच साझेदारी होगी। कंपनियों को प्रदेश में अपना स्टोर शुरु करने, कृषि से संबंधित डाटा प्राप्त करने और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में आसानी होगी। नए मॉडल के प्रयोग में आने के बाद किसानों का उत्पाद पेप्सिको, आईटीसी और बिग बास्केट जैसी बड़ी कंपनियां खरीद सकेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार अगले साल फरवरी में प्रस्तावित वैश्विक निवेश सम्मेलन में खेती-किसानी और खाद्य उत्पादों के कारोबार से जुड़ी 13 बड़ी कंपनियों को आमंत्रित कर रही है। इन कम्पनियों को एटीएफजीपी मॉडल के तहत प्रदेश में निवेश करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद कंपनियां किसानों से उनकी उपज की सही कीमतों पर खरीददारी के साथ उन्हें बाहर बेच सकेंगी। यह कंपनियां किसानों को खेती की नयी तकनीकी, ड्रोन आदि के इस्तेमाल के बारे में बताने के साथ ही खाद और बीज भी उपलब्ध कराएंगी। मझोले और छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपनाए जा रहे इस मॉडल से उन्हें मिट्टी के परीक्षण से लेकर उपज को बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। एग्री टेक कंपनियां प्रदेश के किसानों को भंडारण की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगी। मिनी कोल्ड स्टोरों के जरिए किसानों को फल, सब्जी और अन्य उत्पादों के उचित भंडारण की सुविधा मिलेगी।
बड़ी कंपनियां निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेंगी
प्रदेश सरकार ने अगले साल फरवरी में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में एग्री बाजार, समुन्नति, नाशएग्री, ग्रामकवर, बिग हाट, देहात, एग्रिम, भारत रोहन ड्रोन्स, क्रपिन, फसल, एग्रिक्स, स्टार एग्री और एग्रिव जैसी भारतीय एग्री टेक कंपनियों को आमंत्रित किया है। इसके साथ बड़ी कंपनियों में आईटीसी, पेप्सिको, बिगहाट और कारगिल जैसी कंपनियां भी निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इनमें से कई कंपनियों के साथ वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।सम्मेलन के पहले से ही कई बड़ी कंपनियां प्रदेश में निवेश को लेकर जानकारी हासिल कर रही हैं।
Multinational companies will buy the produce to help the farmers of up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMपरभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
Jun 20, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














