UP News: रैपिड मेट्रो रेल परियोजना में बाधा बनी मस्जिद, प्रशासन ने तोड़ना चाहा तो कमेटी ने लिया चौंकाने वाला निर्णय

मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड मेट्रो रेल परियोजना का काम चल रहा है। इस परियोजना में जगदीश मंडप के पास स्थित एक मस्जिद रूकावट बन रही थी। इस पुरानी मस्जिद को जहांगीर मस्जिद के नाम से जाना जाता है।
UP News: रैपिड मेट्रो रेल परियोजना में बाधा बनी मस्जिद, प्रशासन ने तोड़ना चाहा तो कमेटी ने लिया चौंकाने वाला निर्णय
जहांगीर मस्जित, रैपिड मेट्रो (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Meerut news: मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड मेट्रो रेल परियोजना का काम चल रहा है। इस परियोजना में जगदीश मंडप के पास स्थित एक मस्जिद रूकावट बन रही थी। इस पुरानी मस्जिद को जहांगीर मस्जिद के नाम से जाना जाता है। मामला आस्था से जुड़ा हुआ था, इसलिए मस्जिद को हटाने के लिए सरकार पूरी सतर्कता बरत रही थी। हालाकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन का इसमें सपोर्ट किया और खुद ही मस्जिद तोड़ने में जुट गए।

प्रशासन का कहना है कि मस्जिद निर्माण के रास्ते में आ रही थी, जिससे रैपिड रेल के काम में रूकावट आ रही थी। इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों ने मस्जिद प्रबंधन और स्थानीय लोगों से कई बातचीत की, जिसके बाद आपसी सहमति से इसे हटाने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो रैपिड रेल परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। कई जगहों पर निर्माण कार्य शुरू है, लेकिन मेरठ में मस्जिद रुकावट बन रही थी। इस मामले पर प्रशासन ने पूरा प्रोटोकॉल फॉलो किया। मस्जिद को तोड़न के लिए मौलवियों व अन्य लोगों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद सहमति बनी और मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू की गई।

स्थानीय लोगों से जब मस्जिद तोड़ने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें पहले से थी। प्रशासन की तरफ से नोटिस दिया गया था। गुरुवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भी मौखिक रूप से जानकारी दी। इसके बाद कमेटी ने स्वयं निर्माण कार्य में बाधा बन रही मस्जिद को हटाने का फैसला लिया।

अधिकारियों का कहना है कि रैपिड रेल परियोजना के सुचारू संचालन के लिए यह कदम आवश्यक था। प्रशासन ने सभी पक्षों से बातचीत कर सहमति बनाने के बाद ही यह काम शुरू किया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मेरठ में रैपिड रेल परियोजना का कार्य तेज गति से जारी है और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि निर्माण कार्य किसी भी रुकावट के बिना, समय पर पूरा हो सके।