- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- More Than 54000 People Separated In Mahakumbh Met Their Families
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बिछड़े 54 हजार से अधिक लोग, प्रशासन से परिजनों से मिलाया
- Written By: मनोज आर्या
सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महाकुंभ मेले के दौरान देश के कोने-कोने से और विदेश से आए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान 54,375 लोग बिछड़ गए थे।

महाकुंभ 2025, (फाइल फोटो)
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान 45 दिनों तक उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब के बीच अपनों से बिछड़े कुल 54,375 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महाकुंभ मेले के दौरान देश के कोने-कोने से और विदेश से आए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान अपने परिवार से बिछड़े 54,375 लोगों का पुनर्मिलन कराया गया। बिछड़ने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बयान के अनुसार, इस बार महाकुंभ में भूले-भटके लोगों को जल्द ही उनके परिवार से मिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की स्थापना की थी।
महाकुंभ में इन केंद्रों के माध्यम से 35,000 से अधिक श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमृत स्नान पर्व मकर संक्रांति के दौरान लापता 598 श्रद्धालुओं, मौनी अमावस्या के दौरान लापता 8,725 श्रद्धालुओं और बसंत पंचमी के दौरान लापता 864 श्रद्धालुओं को डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की मदद से उनके परिजनों से मिलवाया गया।
10 डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित
इसमें बताया गया है कि अन्य स्नान पर्वों और सामान्य दिनों में खोए हुए 24,896 लोगों का भी उनके परिवारों के साथ पुनर्मिलन कराया गया और इस तरह डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की मदद से परिजनों से मिलवाए गए भूले-भटके लोगों की संख्या 35,083 रही। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पूरे महाकुंभनगर में 10 डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चेहरा पहचान प्रणाली, मशीन लर्निंग और बहुभाषीय समर्थन जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
UP में सरकारी वकीलों का बढ़ा भत्ता, किसानों को मक्के पर मिलेगी बंपर कीमत, योगी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
सीएम योगी पर बरसे युग तुलसी पार्टी के अध्यक्ष के. शिव कुमार, गौमाता के लिए मांगा Cow Protection Law
जो बोली से नहीं माना , वो गोली से मान गया…माफियाओं को CM योगी का सख्त संदेश, समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
वहीं, दूसरी ओर भूले-भटके लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में गैर-सरकारी सामाजिक संस्थाओं भारत सेवा दल और हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की भी अहम भूमिका रही। भारत सेवा दल के भूले-भटके शिविर के संचालक उमेश चंद्र तिवारी के अनुसार, महाकुंभ के समापन तक शिविर ने 19,274 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों को घरों तक पहुंचाने में की गई मदद
बयान में कहा गया है कि महाकुंभ मेले में बिछड़े सभी 18 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया। शिविर के माध्यम से न सिर्फ खोए हुए लोगों को खोजा गया, बल्कि उनके घरों तक पहुंचाने में भी मदद की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर के कपलेश्वर साहनी की सास कृष्णा देवी को केंद्र ने आखिरी दिन परिजनों से मिलाया। इसी तरह, छत्तीसगढ़ के रायपुर के बृजलाल चौहान की पत्नी जंगी देवी भी अपने घर पहुंच गईं।
More than 54000 people separated in mahakumbh met their families
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संजय राउत ने ही हमें मातोश्री से निकाला था, अब क्यों बुला रहे हैं? उद्धव गुट की अपील पर भड़के गुलाबराव पाटिल
Jun 04, 2026 | 12:55 PMIllegal Beef Smuggling: चामोर्शी में गोवंश हत्या का मामला; पुलिस ने 8 आरोपियों पर की कार्रवाई
Jun 04, 2026 | 12:54 PMAI+ स्मार्टफोन बना नया धमाका, 1 महीने में बिके 3 लाख स्मार्टफोन, 350 करोड़ की कमाई से मचाई धूम
Jun 04, 2026 | 12:54 PMनागपुर जिले के बेसा-पिपला में अतिक्रमण पर कार्रवाई, अवैध पार्किंग वालों को नोटिस; हॉकर्स को चेतावनी
Jun 04, 2026 | 12:49 PMNEET पेपर लीक के सदमे में मध्य प्रदेश की बेटी ने नागपुर में की खुदकुशी, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Jun 04, 2026 | 12:48 PMनासिक विधान परिषद चुनाव: 150 करोड़ की संपत्ति के साथ गणेश गिते सबसे अमीर उम्मीदवार, कुल नौ दावेदार मैदान में
Jun 04, 2026 | 12:46 PMकैसे लिखी गई दीदी की पार्टी को तोड़ने की पटकथा? जानें ऋतब्रत और संदीपन साहा का वो ‘CID दांव’ जिसने पलटा खेल
Jun 04, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Jun 03, 2026 | 09:55 PM
पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM













