पत्नी का जिम जाना पति को नहीं आया पसंद; लोहे की रॉड से की बेरहमी से हत्या, 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा पति

UP Husband Kills Wife: स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता को अपनी पत्नी पूनम गुप्ता का फिट रहना रास नहीं आया, वह जिम जाती थी, सिर्फ इसलिए उसने अपने पत्नी की हत्या कर दी।
Husband Disapproves of Wife Going to the Gym; Brutally Murders Her with an Iron Rod, Sits Beside the Body for 7 Hours
एसपी सिटी मुरादाबाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

UP Gym Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी का फिट रहना उसके पति को अच्छा नहीं लग रहा था। इस पर जिम से घर वापस आते ही उसके पति ने लोहे के राड से मारकर बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद करीब 7 घंटे तक आरोपी पति मृतक पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने घटना स्थल से मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह घटना मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में डबल फाटक इलाके की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां एक स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता को अपनी पत्नी पूनम गुप्ता का फिट रहना रास नहीं आया, वह जिम जाती थी, सिर्फ इसलिए उसने अपने पत्नी की हत्या कर दी।

पहले हुआ है विवाद

बताया जा रहा है कि जिम जाने को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। घटना गुरुवार की है। रोज की तरह पूनम सुबह जिम से वापस घर लौटी थी। उसी समय दोनों में फिर से कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर शटर खोलने वाले लोहे के भारी हैंडल से पत्नी पूनम के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

पति ने किया गुमराह

आरोपी पति ने पुलिस को पत्नी के घायल होने की सूचना देकर इसे एक हादसा बताने का प्रयास किया, लेकिन उत्तर प्रदेश डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा महिला का शव बेड पर पड़ा था। इसे देखकर पुलिस को शंका हुई। इसपर पति शोभित को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ वह और ज्यादा मामले को छिपा नहीं पाया और अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी घायल होने की सूचना

आरोपी पति घटना के बाद भागने के बजाए घर में ही मौजूद रहा। इस दौरान वह करीब सात घंटे तक मृतक पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। घटना के बाद दोपहर के करीब उसकी मासूम बेटी स्कूल से घर वापस आकर मां के बारे में पूछा। इस पर आरोपी पति ने बेटी को बहला-फुसलाकर दूसरे कमरे में ले गया। वहीं शाम से समय आरोपी शोभित ने स्वयं एंबुलेंस और पुलिस को पत्नी के घायल होने की सूचना।

पहले भी हुई मारने की कोशिश

मामले पर मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। इस पर मामले ने नया मोड़ ले लिया। मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि विवाद केवल जिम जाने को लेकर नहीं था, बल्कि उसके ससुराल पक्ष से लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई ने यह भी आरोप लगाया कि इसके पहले भी उसके बहन को मारने की कोशिश हुई थी। उस दौरान कांच का पाउडर खिलाकर उसे मारने का प्रयास किया गया था। इससे उसकी गाल और जीभ कट गए थे।

परिजनों का आरोप है कि इस साजिश में केवल शोभित ही नहीं, बल्कि उसका भाई के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल था। भाई ने पुलिस से उनकी बहन के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा की भी मांग की है। घटना की जानकारी देते हुए  एसपी सिटी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com