-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mohsina Kidwai Senior Congress Leader Former Central Minister Passes Away
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, मेरठ से 3 बार रही सांसद, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
- Written By: अक्षय साहू
Uttar Pradesh: कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मेरठ से तीन बार सांसद रहीं किदवई ने इंदिरा और राजीव गांधी सरकार में अहम भूमिका निभाई थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohsina Kidwai Passes Away: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मेरठ से तीन बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुबह चार बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर कई राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास से दोपहर 3 बजे निकलेगी और दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। अंतिम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और परिवार दोनों ही काम कर रहे हैं।
इंदिरा और राजीव सरकार में किया काम
राजनीति में उनका योगदान लंबा और प्रभावशाली रहा। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया। उनके मंत्रालयों में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं और फैसलों में योगदान दिया। उनकी पहचान उन शुरुआती मुस्लिम महिला नेताओं में से एक के रूप में रही, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाई, जब राजनीति में महिलाओं की संख्या कम थी।
मोहसिना किदवई का राजनीतिक सफर
मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को बाराबंकी में हुआ था। उन्होंने 1978 के उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद के रूप में सेवा दी। इसके अलावा, वे दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं, और 2004–2010 तथा 2010–2016 तक राज्यसभा में सक्रिय रहीं।
Sad to learn about the sad demise of Smt . Mohsina Kidwai . A tall political leader who served as a Multi Term MP, Union Minister and held various offices in the @INCIndia was a quintessential organisation person . Soft spoken and genteel she had a heart of gold and a welcoming… pic.twitter.com/VnbD5oAZUf — Manish Tewari (@ManishTewari) April 8, 2026
केंद्रीय मंत्री के अलावा, उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वे कांग्रेस कार्य समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं। इसके अलावा, उन्होंने हज कमेटी की अध्यक्षता भी संभाली। उनकी मेहनत और कड़ी प्रतिबद्धता ने उन्हें पार्टी और देश में विशिष्ट स्थान दिलाया।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: BJP एक भी सीट जीती तो TMC सांसद मुंडवाएगा अपना सिर, इस दिग्गज नेता ने भाजपा को दिया खुला चैलेंज
मनीष तिवारी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मोहसिना किदवई बेहद सौम्य और विनम्र स्वभाव की थीं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में देश की सेवा की और उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
Mohsina kidwai senior congress leader former central minister passes away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM











