-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Modernization Of Railway Stations In Industrial Areas Of Up Will Happen Nandi
UP के औद्योगिक क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण: नन्दी
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Ashwini Vaishnav) से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात दिल्ली स्थित के संचार भवन में हुई। मंत्री नन्दी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से बुके और शाल देकर अभिनंदन किया। इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने रेल मंत्री से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की चर्चा की, तो रेल मंत्री ने उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों के आस-पास के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण (Modernization) की योजना के बारे में बताया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री के नेतृत्व में रेलवे के उत्कृष्ट प्रबन्धन और सुविधाओं की जनमानस सर्वत्र सराहना करता है। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों का संचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ और कोरोना काल के बाद पुनः रेल सेवाएं पूर्ववत संचालित होने लगी। यह सरकार की समाज के अंतिम व्यक्ति और मध्यम वर्ग के प्रति चिंता को दिखाता है। क्योंकि रेल सफ़र सबसे ज़्यादा इसी तबके को प्रभावित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
विभिन्न रूटों पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
मुलाकात के दौरान 2025 में होने वाले महाकुम्भ के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन पर भी चर्चा हुई। जिस पर रेल मंत्री ने कहा कि महाकुंभ 2025 के लिए रेल मंत्रालय अभी से जुट गया है। महाकुंभ के दौरान देश के विभिन्न रूटों पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही प्रयागराज रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाएंगें। ताकि देश ही नहीं, पूरे विश्व से आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
Modernization of railway stations in industrial areas of up will happen nandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














