- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Minor Brutally Assaulted A 7 Year Old Innocent Girl In Hathras Angry Mob Created Ruckus
UP News: हाथरस में 7 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने की हैवानियत, आक्रोशित भीड़ ने काटा हंगामा
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सीएम योगी आदित्यनाथ के दावों से इतर सवालों के घेरे में है। यहां के हाथरस में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की खबर सामने आने के बाद बवाल मच गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सीएम योगी आदित्यनाथ के दावों से इतर सवालों के घेरे में है। यहां के हाथरस में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की खबर सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। गुस्साई भीड़ ने एक धार्मिक स्थल की ओर पथराव किया तो भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया।
अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर उनका गुस्सा शांत किया। बवाल, तनाव और किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाथरस के सादाबाद का मामला
हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह खबर सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ ने बवाल शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल की ओर पथराव भी किया। सूचना मिलने पर हाथरस के एसपी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। आरोप है कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
सम्बंधित ख़बरें
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
सागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला
पुलिस ने शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। लेकिन जब लड़की ने दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस ने उसी रात आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन रविवार सुबह होते ही एक बार फिर बवाल शुरू हो गया। एक धार्मिक स्थल के पास भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने बेकाबू भीड़ को समझा-बुझाकर काबू में किया। बवाल के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। एसपी ने मौके पर लोगों से बातचीत की। इस दौरान सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी भी गांव पहुंचे। हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Minor brutally assaulted a 7 year old innocent girl in hathras angry mob created ruckus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













