Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी में लगा मेगा जॉब फेयर, 208 युवाओं को मिली नौकरी, 20 को मिला 6 लाख का पैकेज, रोजगार मेले में 36 कंपनियों ने लिया हिस्सा

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: Jun 28, 2023 | 09:56 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के युवा अब विदेश में नौकरी करने के नाम पर ठगे नहीं जाएंगे। योगी सरकार ने खुद विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को नौकरी दिलाने का दायित्व संभल लिया है वह भी पूरे सामाजिक सुरक्षा के साथ। वाराणसी में बुधवार को लगे मेगा जॉब फेयर में अबुधाबी में नौकरी के लिए 6 लाख के पैकेज का जॉब ऑफर मिला है। रोजगार मेले में कुल 208 युवाओं को जॉब ऑफर मिला है। इसमें 36 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने रोजगार मेले में नौकरी देने के हिस्सा लिया। 

मल्टी नेशनल कंपनी ने भी कुल 208 युवाओं को नौकरी के लिए ऑफर दिया

योगी सरकार युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सपनों को साकार करने के लिए वाराणसी में वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया। वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अबुधाबी में नौकरी के लिए स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ने 6 लाख के पैकेज़ पर 20 युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया है। इसके अलावा रोजगार मेले में भाग लेने के लिए नेशनल और मल्टी नेशनल कंपनी ने भी कुल 208 युवाओं को नौकरी के लिए ऑफर दिया। शिवपुर के क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 

नौकरी पाए हुए युवाओं को ट्रैंनिंग भी

विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ बेईमान एजेंट पहले युवाओं से मोटी रकम ऐंठ लेते थे। ऐसे युवाओं को नौकरी मिलना तो दूर अपने वतन वापस लौटने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। मोदी-योगी सरकार सरकार विदेश में सिर्फ नौकरी ही नहीं दिला रही है, बल्कि नौकरी पाए हुए युवाओं को ट्रैंनिंग भी देगी। नौकरी पाए हुए युवा को उस देश की भाषा, संस्कृति, वर्किंग कल्चर आदि की बारीकी से जानकारी दी जाएगी, जिससे नौकरी पाए हुए युवक या युवती को अन्य  देश में किसी तरह की परेशानी न हो।

सम्बंधित ख़बरें

Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह

Ganga Dussehra Ghaat 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां हैं ये घाट

Go-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…

वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!

Mega job fair held in varanasi 208 youths got jobs 20 got package of 6 lakhs 36 companies participated in the job fair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2023 | 09:56 PM

Topics:  

  • Package
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.