-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mayawati Said People Are Uneasy With Arrival Of Akash Anand
आकाश आनंद का नाम लेकर मायावती का बेचैनी वाला ट्वीट, यूपी की सियासत फिर मची हलचल
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर अपनी एक्स पोस्ट हलचल मचा दिया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद की नेशनल क्वर्डिनेटर के तौर पर वापसी कुछ लोगों में बैचनी है, जो स्वाभाविक है।

मायावती और आकाश आनंद (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि पार्टी नेता आकाश आनंद के राजनीतिक सफर के उतार-चढ़ाव और पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में उनकी हाल की नियुक्ति को लेकर कुछ बेचैनी ‘‘स्वाभाविक” है। बसपा अध्यक्ष ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन करने वाली विरोधी पार्टियों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ही एकमात्र सच्ची आंबेडकरवादी पार्टी है।
मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अगर व्यक्ति पश्चाताप करे तो पार्टी के हित में की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लिया जा सकता है। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘देश में बसपा बहुजन हित की एकमात्र आंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है।”
आकाश की वापसी से बेचैनी स्वाभाविकः मायावती
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
मायावती ने कहा कि इसी क्रम में आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। मायावती की यह टिप्पणी बसपा में आंतरिक फेरबदल के बीच आई है। पार्टी में वापस लाए जाने के एक महीने बाद आनंद को राष्ट्रीय समन्वयकों का प्रमुख नियुक्त किया गया। मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में आनंद तीन राष्ट्रीय समन्वयकों का नेतृत्व करेंगे। यह पद विशेष रूप से आनंद के लिए बनाया गया है, जिससे वह वस्तुतः पार्टी में दूसरे नंबर के नेता बन जाएंगे।
मऊ सीट पर भाजपा और SBSP में टकराव, राजभर बोले-हम लड़ेगें चुनाव तो जवाब आया दिल्ली से होगा फैसला
‘पार्टी में अवसरवादी लोगों की जरूरत नहीं’
इस बीच मायावती ने विश्वास जताया कि आनंद अब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनन्द बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे अर्थात पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।
‘बसपा को कमजोर करने वाले बरसाती मेढक’
मायावती ने प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता एवं बसपा को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।
Mayawati said people are uneasy with arrival of akash anand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
Jul 08, 2026 | 02:01 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Jul 08, 2026 | 02:01 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Jul 08, 2026 | 02:00 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Jul 08, 2026 | 01:53 PMराम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Jul 08, 2026 | 01:52 PMChhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 08, 2026 | 01:52 PMSatara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
Jul 08, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














