डिंपल यादव का पहनावा बना सियासी मुद्दा, संसद में NDA का जोरदार प्रदर्शन- VIDEO

Dimple Yadav Controversy: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब मौलाना के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज कर ली गई है।

Dimple Yadav Controversy: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि  ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन(AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर अब एनडीए सांसदों ने उनके खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ताजा जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव अभी तक चुप क्यों हैं? इस बयान के खिलाफ उन्होंने अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला? डिंपल यादव की अपनी ही पार्टी चुप है। ‘मौनं लागू: लक्षणम्’। एक महिला सासंद के सम्मान से ज्यादा तुष्टिकरण की राजनीति महत्वपूर्ण है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com