ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026’ का बुधवार को समापन हो गया। गीता शोध संस्थान में आयोजित इस कला शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 20 प्रख्यात चित्रकारों ने रंग और तूलिका के माध्यम से राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं, ब्रज की भक्ति, प्रेम, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को कैनवास पर जीवंत किया। समापन अवसर पर फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सभी चित्रकारों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।(सोर्स- नवभारत लाइव)