मथुरा में 2 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

Mathura Truck Car Accident: मथुरा में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Mathura Truck Car Accident
कार का आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मथुरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार

  • दो बच्चे और दो महिलाओं की मौके पर मौत

  • हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

Mathura Accident Four Man Death: मथुरा में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। थाना जैत क्षेत्र में हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में रुद्र (4), कान्हा (10), रूबी (32) और ज्योति (30) की मौत हो गई। जबकि आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हैं।

Mathura Truck Car Accident
जालौन में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, 13 बच्चे समेत 23 झुलसे, 13 गंभीर हालत में झांसी रेफर

ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, थाना जैत क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे का मंजर देखकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और यूपी पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कार में सवार लोगों को बाहर निकालना भी बेहद मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और तत्काल इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल भिजवाया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। मथुरा पुलिस हादसे के समय कार की गति, चालक की स्थिति और दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Mathura Truck Car Accident
लखनऊ में शराब की दुकान में चोरी के 9 दिन बाद पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली; 3 फरार