मथुरा में गोबर से बने 56 फीट ऊंचे गिरिराज महाराज, मुस्लिमों ने भी मिलकर तैयार किया, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Mathura Govardhan Puja: मथुरा में गोबर से तैयार किए गए 56 फीट ऊंचे गिरिराज महाराज के विशाल स्वरूप ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
Giriraj Maharaj
गाय के गोबर से तैयार हुआ 56 फुट ऊंचा गिरिराज महाराज का भव्य स्वरूप(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोबर से तैयार किए गए 56 फीट ऊंचे गिरिराज महाराज

  • विशाल स्वरूप बनाने में मुस्लिम कारीगरों ने भी योगदान दिया

  • भगवान श्रीकृष्ण की द्वापर युगीन लीलाओं को दर्शाया गया

Mathura 56 Feet Giriraj Maharaj: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोबर से तैयार किए गए 56 फीट ऊंचे गिरिराज महाराज के विशाल स्वरूप ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

भगवान का भव्य शृंगार और आकर्षक सजावट भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कई टन गोबर से तैयार किया विशाल स्वरूप

गोवर्धन पूजा पर गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार करने की परंपरा रही है। इस बार भी कई टन गोबर का इस्तेमाल कर 56 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। इसे तैयार करने में सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मुस्लिम कारीगरों ने भी योगदान दिया। सभी ने मिलकर अपनी कला और मेहनत से इस विशाल स्वरूप को तैयार किया। आयोजन में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।

मानसी गंगा और तुलसी वन का भी निर्माण

इस बार गिरिराज महाराज के स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण की द्वापर युग की लीलाओं को दिखाने का प्रयास किया गया। इसके लिए मानसी गंगा, गिरिराज की तलहटी और तुलसी वन का आकर्षक निर्माण किया गया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को ब्रज की प्राचीन धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का अनुभव कराना था। भव्य सजावट और शृंगार के बीच गिरिराज महाराज का स्वरूप आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।

Giriraj Maharaj
Bhai Dooj 2026: आज भाई दूज पर कब लगाएं भाई को तिलक? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

नई पीढ़ी को ब्रज की परंपराओं से जोड़ना उद्देश्य

आयोजक राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर हर साल गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया जाता है। इसका उद्देश्य ब्रज की धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखना और नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से परिचित कराना है।

वहीं, दर्शन करने पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने विशाल स्वरूप में गिरिराज महाराज के दर्शन करना उनके लिए अद्भुत और भावुक कर देने वाला अनुभव है।

भगवान कृष्ण ने 7 दिन तक उठाया था गोवर्धन पर्वत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में देवराज इंद्र ने ब्रज में मूसलाधार बारिश कर अपना प्रकोप दिखाया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों और गोवंश की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठा लिया था। मान्यता है कि भगवान ने लगातार सात दिनों तक पर्वत को धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

इसी घटना की याद में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और गिरिराज महाराज की आराधना की परंपरा चली आ रही है।

मथुरा में गोबर से तैयार 56 फीट ऊंचे गिरिराज महाराज का स्वरूप धार्मिक आस्था के साथ ब्रज की संस्कृति, कला और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक बना।

Giriraj Maharaj
Gulgule Recipe: गोवर्धन पूजा पर बनाएं गुड़ वाले नरम और फूले-फूले गुलगुले, आसान है रेसिपी