किशोरी की बरामदगी को लेकर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Missing Girl Case Mathura: 17 अगस्त से लापता किशोरी को लेकर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर व्यापारियों और परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से नाराजगी जताई। पलवल पुलिस ने किशोरी और आरोपी को बरामद कर लिया है।
Kosi Kalan Missing Teenage Girl and Accused Recovered in Palwal After Traders Protest Police Action
व्यापारी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Kosi Kalan Missing Girl Case: नगर के एक व्यापारी की किशोरी पुत्री के 17 अगस्त को अचानक लापता होने के मामले में सात दिन बाद भी अपेक्षित कार्रवाई न होने पर व्यापारियों और परिजनों में आक्रोश बढ़ गया।

परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में सर्वसमाज की बैठक की।

पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी

बैठक में मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी से मुलाकात कर किशोरी की शीघ्र बरामदगी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे बड़ी संख्या में व्यापारी थाना परिसर पहुंच गए। व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत के साथ तीखी बहस भी हुई।

Kosi Kalan Missing Teenage Girl and Accused Recovered in Palwal After Traders Protest Police Action
अयोध्या में संतों की बैठक में बवाल! पुलिस व इंटेलिजेंस के दखल पर भड़के संत, लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई से व्यापारियों असंतोष

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को बताया कि हरियाणा के पलवल में पुलिस ने किशोरी और आरोपी को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पलवल में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों को कोसीकलां थाने लाया जाएगा।

हालांकि, पुलिस की इस जानकारी के बाद भी परिजन पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने किशोरी को थाने लाए जाने तक धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर तक किशोरी और आरोपी को कोसीकलां थाने लाने का आश्वासन दिए जाने के बाद व्यापारी और परिजन फिलहाल शांत हुए और सुबह का इंतजार करने लगे।

परिजनों और व्यापारी नेताओं ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किशोरी की सुरक्षित बरामदगी है। साथ ही नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com