-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Devotees Flock Vrindavan Yamuna Ghats On Ganga Dussehra Faith And Devotion
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा के अवसर पर वृंदावन में यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर बांके बिहारी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

श्रद्धालुओं की भीड़ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Ganga Dussehra Yamuna Holy Dip: गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को धार्मिक नगरी वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा बांके बिहारी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
यमुना घाटों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता
पर्व के अवसर पर देवराहा बाबा घाट, केशीघाट, चीरघाट और जुगलघाट सहित प्रमुख यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। पूरे दिन घाटों और मंदिरों के आसपास धार्मिक माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। यमुना घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि नगर निगम की ओर से बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर
क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा एवं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने सुबह से ही विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पर्व पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। हालांकि कुछ श्रद्धालुओं ने यमुना में सीधे गिर रहे नालों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे आस्था और पर्यावरण दोनों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।
यह भी पढ़ें- Mandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
उनका कहना था कि यमुना की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। गंगा दशहरा के अवसर पर वृंदावन में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा तथा यमुना घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहे।
गंगा स्नान का महत्व
बता दें कि धार्मिक पुराणों में गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान को विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि इसी दिन स्वर्ग से गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए गंगा दशहरा महापुण्य पर्व माना जाता है। इस दिन सभी गंगा मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन मोक्षदायिनी गंगा का भी पूजा किया जाता है।
Devotees flock vrindavan yamuna ghats on ganga dussehra faith and devotion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMJana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMनागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














