कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन

BSP Leader Neeraj Sharma: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व CLP लीडर प्रदीप ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और शहर अध्यक्ष यतेंद्र ने स्वागत किया।
BSP Leader Neeraj Sharma Joins Congress in Mathura, Warmly Welcomed by Party Leaders
कांग्रेस पार्टी ने नीरज शर्मा का किया स्वागत(फोटो नवभारत)
Updated on

Neeraj Sharma Join Congress Party: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थाम लिया। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने पटुका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कांग्रेस कार्यालय में नीरज शर्मा का फूल-मालाओं स्वागत

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। नीरज शर्मा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत

नीरज शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

नव-प्रवेशी नेता नीरज शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों, संविधान की रक्षा के संकल्प और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, आम जनता की आवाज उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा कि नीरज शर्मा के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

Navbharat Live
navbharatlive.com