-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura Vrindavan Is Ready To Celebrate Radharani Birthday
राधारानी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार मथुरा-वृंदावन, पुलिस ने भी कसी कमर
- Written By: अभिषेक सिंह
कृष्ण जन्माष्टमी की तरह मथुरा वृंदावन में राधाष्टमी भी धूम-धाम से मनाई जाती है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर ब्रज में तैयारियां अंतिम चरणों पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी कमर कस ली है। मथुरा पुलिस ने बरसाना को सात जोन और 16 सेक्टर्स में बांटते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है।

सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारी (सोर्स- @mathurapolice)
मथुरा: कृष्ण जन्माष्टमी की तरह मथुरा वृंदावन में राधाष्टमी भी धूम-धाम से मनाई जाती है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर ब्रज में तैयारियां अंतिम चरणों पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी कमर कस ली है। मथुरा पुलिस ने बरसाना को सात जोन और 16 सेक्टर्स में बांटते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर लाडली मंदिर में देवी के दर्शन करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बरसाना को सात जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। जोन के प्रभारी वरिष्ठ स्तर के अधिकारी और सेक्टर के प्रभारी उप जिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारी होंगे।” एडीएम योगानंद पांडेय को मेला अधिकारी बनाया गया है, वहीं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन को मेले की सुरक्षा का प्रभार दिया गया है।
पुलिस ने दी सुरक्षा की जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि राधाष्टमी पर बरसाना में भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। उनके मुताबिक, सुबह आठ बजे से ही सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है तथा सभी श्रद्धालुओं को अपने वाहन पार्किंग स्थलों पर ही छोड़कर पैदल मंदिर तक पहुंचने होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Barsana: 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल पूरी की बरसाना की 7 किलोमीटर परिक्रमा, दादी को दी अनूठी श्रद्धांजलि
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
Mathura: धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कैबिनेट मंत्री और विधायक ने किया सामूहिक योगाभ्यास
यह भी पढ़ें:- भजन गायक कन्हैय्या मित्तल ने लिया यू टर्न, कांग्रेस ज्वाइन करने की ख़बरों पर कहा सनातनियों को..!
पीएसी की 2 कंपनियां तैनात
अधिकारियों के मुताबिक, मेले के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 34 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 78 निरीक्षक, 290 उप निरीक्षक, 1400 आरक्षी, 375 होमगार्ड और पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि चेन झपटमारों, जेबकतरों और मोबाइल चोरों की कोशिशों को नाकाम करने के लिए मंदिर के अंदर सादे कपड़ों में महिला कांस्टेबलों सहित पुलिस बल तैनात की जाएगी।
श्री राधारानी के राधाष्टमी पर्व-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत श्रीराधारानी मन्दिर व आस-पास क्षेत्र की ड्रोन कैमरे द्वारा लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है।#UPPolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @CMOfficeUP pic.twitter.com/zsINPuxZmq — MATHURA POLICE (@mathurapolice) September 10, 2024
52 सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगरानी
अधिकारियों ने यह भी बताया कि ड्रोन कैमरों के साथ 52 सीसीटीवी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। उनके मुताबिक, डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए बरसाना के तीन प्रमुख कुंडों में कंटीली बाड़ लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बरसाना की ओर जाने वाले विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर 48 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा, “तीर्थयात्रियों को छोटे-छोटे समूहों में मंदिर भेजा जाएगा।”
बुधवार सुबह शुरू होगा मुख्य समारोह
लाडली मंदिर के पुजारी रास बिहारी गोस्वामी ने बताया कि राधा अष्टमी का मुख्य समारोह बुधवार सुबह चार बजे शुरू होगा। दोपहर में श्री राधारानी को एक रथ पर बिठाकर मंदिर की छतरी पर ले जाया जाएगा। पुजारी ने बताया, “बुधवार दोपहर को श्री राधारानी पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी।”
यह भी पढ़ें:- मणिपुर में हिंसा ने फिर धारण किया उग्र रूप, 15 सितंबर तक के लिए इंटरनेट बंद!
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के बाद, राधारानी के जन्म के भव्य उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में राधारानी का विशेष महाभिषेक (अनुष्ठान स्नान) किया जाएगा। पुजारी ने बताया कि शाम को उन्हें सोने की पालकी में बिठाया जाएगा, ताकि भक्त सफेद छत्र के नीचे से उनके दर्शन कर सकें। उत्सव की शुरुआत सोमवार को ऊंचा गांव में एक पहाड़ी पर स्थित ललिता मंदिर में ललिता जी के अभिषेक के साथ हुई।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Mathura vrindavan is ready to celebrate radharani birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














