शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अब्बास ने बहू का मार डाला, यूपी में कलंकित हुआ रिश्ता
Shamli Murder Case : यूपी में एक ससुर ने पहले अपनी बहू की हत्या कर दी। आरोप है कि ससुर ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार हो गया है।
- Written By: रंजन कुमार
आरोपी ससुर और उसकी बहू।
Shamli Daughter In Law Murder Case : 14 फरवरी की काली रात, जब पूरा देश प्यार का जश्न मना रहा था, उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना स्थित ईसोपुर खुरगान गांव में एक ससुर अपनी ही बहू की जान लेने की साजिश रच रहा था। 22 वर्षीय मुशकरा का शव उसके घर के एक बंद कमरे में मिला। ससुर अब्बास ने इसे खुदकुशी का रंग देने की पूरी कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम की एक रिपोर्ट ने उसके झूठ के महल को ढहा दिया।
मुशकरा का पति सलमान पंजाब में काम करता था। इस वजह से वह घर में अपने ससुर अब्बास के साथ रहती थी। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि अब्बास की नीयत अपनी बहू पर काफी समय से खराब थी। उसने पहले बहू का भरोसा जीता और फिर उसकी पिछली जिंदगी के बारे में जानकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपी ने कथित तौर पर बहू के पूर्व प्रेमी को घर बुलाने की छूट दी और खुद उसे लाने-छोड़ने जाता था ताकि गांव में किसी को शक न हो।
14 फरवरी की वह भयावह रात
शामली पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की रात जब प्रेमी चला गया तो अब्बास कमरे में दाखिल हुआ। उसने एक डंडे और तार की मदद से चतुराई से कमरे की कुंडी खोली और बहू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मुशकरा ने अपनी इज्जत बचाने के लिए विरोध किया और उसे लात मारी तो हैवान बने ससुर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने कमरे को इस तरह बंद किया जिससे लगे कि मुशकरा ने अंदर से कुंडी लगाई है।
सम्बंधित ख़बरें
निदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, CMO समेत 16 अफसरों पर गिरी गाज; 5 डॉक्टर बर्खास्त
युद्ध की तैयारी या कुछ और, नांदेड़ में हथियारों का जखीरा देख चकराया पुलिस का दिमाग
थाना कैराना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ईस्सोपुर खुरगान मे हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली की बाइट । @Uppolice @dgpup @adgzonemeerut @digsaharanpur pic.twitter.com/DHTAHnEN75 — Shamli police (@PoliceShamli) February 19, 2026
यह भी पढ़ें : बालधुनी पुल के नीचे बहू की हत्या, सास और साथी गिरफ्तार, पैसों के लिए दिया वारदात को अंजाम
बेटे की संलिप्तता और पुलिसिया कार्रवाई
हैरानी की बात यह है कि आरोपी अब्बास ने रात में बेटे सलमान को फोन कर सब बता दिया था। पुलिस ने न केवल कातिल ससुर को पकड़ा, बल्कि सबूत छिपाने और सच जानने के बावजूद पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पति सलमान को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है। दो साल पहले हुई शादी का यह दुखद अंत एक तीन महीने के बच्चे को पीछे छोड़ गया है, जिसकी मां मर चुकी है और पिता और दादा जेल में हैं।
