Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 53 यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

सिद्धार्थनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में शुक्रवार यानी 18 अक्तूबर को एक बड़ा दर्दनाक बस हादसा सामने आया है। जिसमें करीब 53 लोगों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और वहां कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 19, 2024 | 06:58 AM

बस हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में शुक्रवार यानी 18 अक्तूबर को एक बड़ा दर्दनाक बस हादसा सामने आया है। जिसमें करीब 53 लोगों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और वहां कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हैं जिसमें दो लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही मरीजों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

#WATCH सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. ने कहा, “शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे। आस-पास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य चलाया। इस घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2 अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।… pic.twitter.com/Cnldu33PBy — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024

पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम छह के बजे के आसपास हुआ था। उस समय सूचना मिली कि बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही बस ढेबरूवा थाने के अंतर्गत चरगहवा नाले में जाकर गिर गई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों का सहयोग करने में जुट गई। वहीं बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया है। जिसमें 53 लोग सवार थे।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से बस यात्रियों को लेकर लौट रही थी। बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन का कार्यक्रम करने के बाद वापस जा रही थी। इस दौरान चरगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अपना नियंत्रण खो देती है। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो जाती है और नाले में जाकर गिर जाती है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी और तुरंत मौके पर बचाव कार्य शुरू किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

Video: दालमंडी में ‘बाबा का हथौड़ा’; काशी विश्वनाथ रोड चौड़ीकरण के लिए 181 भवन और 6 मस्जिदें चिन्हित

8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात

यूपी के रामपुर में पाकिस्तान की माहिरा सालों से कर रही थी सरकारी नौकरी, अब जाकर खुला राज

यह भी पढ़ें: जानें देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, दिल्ली सहित उत्तर भारत में कब तक होगी ठंड की शुरुआत

वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा साइकिल सवार युवक को बचाने में हुआ था जिसकी मृत्यु बस की टक्कर लगने से हो गई। अधिकारियों ने मरने वालों की पहचान मंगनी राम, अजय वर्मा और गम्मा के रूप में की है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों का इलाज सीएसी शोहरतगढ़ और माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए पुलिस और स्थानीय लोग काम कर रहे हैं।

Major bus accident in uttar pradesh siddharthnagar 3 passenger killed many injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2024 | 06:58 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.