जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग
Chemical Tanker Exploded: जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भयानक आग लग गई। हादसे में दो दमकल कर्मी घायल हो गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर पलटा टैंकर, फोटो: सोशल मीडिया
Jaipur-Bareilly National Highway Accident: जयपुर-बरेली हाईवे के सटे हुए गांव मनोहरपुर के पास एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में भयानक आग लग गई। टैंकर के एक टैंक में विस्फोट होने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई।
सुबह तकरीबन 4 बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयावह थी कि उसपर काबू करना मुश्किल हो रहा था। टैंकर में हुआ धमाका काफी दूर तक सुना गया।
दो फायरमैन आग की चपेट में
आग पर काबू करने के दौरान मांट फायर स्टेशन ऑफिसर किशन सिंह और फायरमैन शाकिर झुलस गए। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, टैंकर में मौजूद रसायन के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है और जल्द ही आग बुझा ली जाएगी। यातायात को रोक दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Vigilance Action: 35 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विजिलेंस ने भेजा जेल
आगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
चार टैंक में से एक फटा, तीन टैंक ने बढ़ाई टेंशन
टैंकर में चार टैंक थे, जिनमें से एक में विस्फोट हो चुका है। बाकी तीन टैंकों में भी विस्फोट का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते बचाव कार्य में सावधानी बरती जा रही है। दमकल विभाग, पुलिस और रिफाइनरी की टीमें मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर मास्को के दौरे पर, 26वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता
हाईवे पर रोका गया ट्रैफिक
सुरक्षा के लिहाज से हाईवे के इस हिस्से को बंद कर यातायात को रोक दिया गया है। लोगों का कहना है कि टैंकर पलटने और विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही, पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आग पर काबू पाने और हाईवे को जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं।
आईएएनएस इनपुट के साथ
