महाकुंभ में बड़े स्तर पर मुस्लिम करेंगे घरवापसी...महंत रवींद्र पुरी के बयान से मचा घमासान

Mahakumbh 2025: इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने बड़े स्तर पर मुस्लिमों के धर्मांतरण की आशंका जताई, जिस पर अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत रवींद्र पुरी ने भी जवाब दिया है।
महाकुंभ में बड़े स्तर पर मुस्लिम करेंगे घरवापसी...महंत रवींद्र पुरी के बयान से मचा घमासान
महाकुंभ में बड़े स्तर पर मुस्लिम करेंगे घरवापसी...महंत रवींद्र पुरी के बयान से मचा घमासान
Published on
Updated on

नवभारत डेस्क: महाकुंभ 2025 में धर्मांतरण को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने बड़े स्तर पर मुस्लिमों के धर्मांतरण की आशंका जताई, जिस पर अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत रवींद्र पुरी ने भी जवाब दिया है। रवींद्र पुरी ने कहा कि अखाड़े के जरिए उन गैर सनातनियों को घर वापसी कराई जाएगी जो अपनी इच्छा से आना चाहते हैं।

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि इस महाकुंभ में उनके अखाड़े के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में गैर सनातनियों की घर वापसी होगी। वह लोग अपनी इच्छा से सनातन धर्म में वापसी करेंगे, महंत रवींद्र पुरी ने महाकुंभ में धर्मांतरण कराए जाने के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन बरेली के आरोप को पूरी तरीके से गलत बताया और कहा कि वो कट्टरपंथी ताकतों के दलाल हैं।

महाकुंभ में आज निरंजनी अखाड़े की पेशवाई

बता दें कि महाकुंभ में आज निरंजनी अखाड़े की पेशवाई यानी छावनी प्रवेश शोभायात्रा भी है। यह आज सुबह करीब 11 बजे यह शोभायात्रा बाघंबरी मठ से शुरू हुई और छावनी में प्रवेश की। पेशवाई में अखाड़े के सैकड़ों नागा संत शरीर पर भभूत धारण कर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए चल रहे हैं। वहीं कई नागा संन्यासी हाथी घोड़े तथा ऊंट पर भी सवार हैं। UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ को दिव्य बनाने की तैयारी

शुक्रवार को मेला क्षेत्र में संगम तट के समीप नववर्ष के उपलक्ष्य में स्वच्छता मित्रों के लिये सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा समेत, स्वच्छता और सैनिटेशन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सामूहिक भोज कर स्वच्छताकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छ महाकुम्भ के सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने का प्रण भी लिया।

सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये थे कि स्वच्छता महाकुम्भ की पहचान है। स्वच्छ-महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों और उनके परिवार का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com