Kashi Vishwanath: महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा ‘महाकुंभ’, एक दिन में 11 लाख लोगों ने किए ‘बाबा’ के दर्शन
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रातः काल से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लग गया। सभी ने बाबा के दर्शन कर श्रद्धा से जलाभिषेक किया। अब महाशिवरात्रि बीत जाने के बाद भी श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी ह
- Written By: अभिषेक सिंह
महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी: महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए थे। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की देखरेख में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी।
प्रातः काल से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लग गया था। सभी ने बाबा के दर्शन कर श्रद्धा से जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर काशी में जनसमुद्र उमड़ा रहा। अब महाशिवरात्रि के बीत जान के बाद भी श्रद्धालुओं का निरंतर आना जारी है।
सुबह से लगा भक्तों का तांता
महाशिवरात्रि पर भी काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी रहा। भीड़ का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सुबह तक ही लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर लिया। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई।
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Dussehra Ghaat 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां हैं ये घाट
Go-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…
वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
पानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा
महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को भगवान शिव की नगरी काशी में योगी सरकार ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराकर इस अवसर को और भी भव्य बना दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर हुई इस पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। योगी सरकार ने धार्मिक आस्था को सम्मान देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस महत्वपूर्ण पर्व पर भी पुष्पवर्षा की व्यवस्था की। पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
फरवरी में उमड़ा जनसमुद्र
फरवरी मास में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का काशी विश्वनाथ धाम में निरंतर आना होता रहा। इनमें से कई तिथियों पर छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। अन्य तिथियों में भी चार से पांच लाख श्रद्धालुओं का बाबा के धाम में आना जारी रहा। श्रद्धालुओं का काशी व विश्वनाथ धाम में आना निरंतर आना जारी है।
| तिथि | दर्शनार्थी संख्या |
|---|---|
| 8 फरवरी | 6,21,307 |
| 10 फरवरी | 6,12,980 |
| 11 फरवरी | 7,19,225 |
| 12 फरवरी | 7,78,697 |
| 13 फरवरी | 8,26,194 |
| 14 फरवरी | 7,32,476 |
| 15 फरवरी | 6,39,465 |
| 16 फरवरी | 6,81,792 |
| 17 फरवरी | 7,04,349 |
| 19 फरवरी | 6,29,991 |
| 20 फरवरी | 6,11,029 |
| 22 फरवरी | 6,34,736 |
| 23 फरवरी | 6,96,658 |
| 26 फरवरी | 11,69,553 |
उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
