- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mahakumbh 2025 Prayagraj Mahakumbh 2025 Created History Made Many World Records In The Guinness Book
प्रयागराज Mahakumbh के समापन पर रच गया इतिहास! गिनीज बुक में दर्ज हुए 3 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने उनके बारे में
आज प्रयागराज महाकुंभ का समापन दिन है। वहीं आज समाप्त हो रहे महाकुंभ में कई विश्व रिकॉर्ड बने हैं। इस बार महाकुंभ में 3 विश्व रिकॉर्ड बने हैं। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम संगम पहुंच चुकी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

महाकुंभ 2025 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
महाकुंभ नगर: जहां आज प्रयागराज महाकुंभ का समापन दिन है। वहीं आज समाप्त हो रहे महाकुंभ में कई विश्व रिकॉर्ड बने हैं। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम संगम में पहुंची है। इस बार महाकुंभ में 3 विश्व रिकॉर्ड बने हैं। वहीं 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ यह प्रयाग कुंभ मेला 27 फरवरी को समाप्त हो गया।
आज इस बाबत CM योगी ने ‘X’ पर लिखा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन भारतीय परंपराओं की गौरव गाथा को विश्वपटल पर नए आयाम प्रदान कर रहा है।सनातन संस्कृति की दिव्य आभा से दीप्त इस विराट आयोजन ने सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एक साथ नदी की सफाई करने, सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ एक जगह पर सफाई करने तथा 8 घंटे में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा हैंड प्रिंट पेंटिंग करने का कीर्तिमान ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में स्थापित कर एक नया इतिहास रचा है।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
हफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन भारतीय परंपराओं की गौरव गाथा को विश्वपटल पर नए आयाम प्रदान कर रहा है। सनातन संस्कृति की दिव्य आभा से दीप्त इस विराट आयोजन ने सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एक साथ नदी की सफाई… pic.twitter.com/IOr4036xb5 — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2025
उन्होने आगे लिखा कि, “महाकुम्भ में जनसहभागिता और स्वच्छता एवं कला के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को रेखांकित करती यह उपलब्धियां स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था का दीर्घकालिक प्रतीक बनकर हम सभी को निरंतर प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी। ‘एकता के महाकुम्भ’ को ‘रिकॉर्ड का महाकुम्भ’ बनाने वाले सभी कार्मिकों एवं महानुभावों का हार्दिक अभिनंदन!”
आइये इन खास रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं
गंगा सफाई का नया रिकॉर्ड
इस महाकुंभ में गंगा सफाई अभियान के तहत एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। इस बार 360 लोगों की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर मिलकर सफाई की, और यह एक नई उपलब्धि साबित हुई ।
हैंड पेंटिंग में नया रिकॉर्ड
वहीं इस महाकुंभ में हैंड पेंटिंग के क्षेत्र में भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। इस गिनीज बुक के नए रिकॉर्ड में कुल 10,102 लोगों ने एक साथ पेंटिंग की, जबकि पहले का रिकॉर्ड 7,660 लोगों का था। यह पेंटिंग एक सामूहिक प्रयास के रूप में की गई, जिसमें लोगों ने अपने अदभुत कला कौशल का प्रदर्शन किया।
महाकुंभ की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
झाडू लगाने का विश्व रिकॉर्ड
इसके साथ ही झाडू लगाने के अभियान में भी एक नया रिकॉर्ड बना है। इस महाकुंभ में 19,000 लोगों ने एक साथ झाडू लगाकर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों का था। यह अभियान समाज में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक प्रयासों की शक्ति को भी दर्शाता है। वहीं इन रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट आज संबंधित अधिकारियों द्वारा सौंपे गए, और इन उपलब्धियों के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई।
जानकारी दें कि, प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम-महाकुंभ बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया। तेरह जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज महाकुंभ के ‘सफल’ आयोजन के लिए आज रेल कर्मियों का अभिनंदन किया और कहा कि, इस भव्य आयोजन के दौरान 13,000 ट्रेनें चलाने की योजना थी लेकिन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया है।
Mahakumbh 2025 prayagraj mahakumbh 2025 created history made many world records in the guinness book
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMमहिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
May 18, 2026 | 04:15 PMBAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
May 18, 2026 | 04:11 PMIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













