-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mahakumbh 2025 Kumbhavani Fm Launched Essential Information About Mahakumbh Broadcast
Mahakumbh 2025: कुम्भवाणी एफएम की हुई शुरुआत, महाकुंभ की आवश्यक जानकारियों का होगा प्रसारण
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
उत्तर प्रदेश सरकार ने बयान में कहा कि प्रसार भारती ने महाकुम्भ के बारे में व्यापक जानकारी प्रसारित करने के लिए ओटीटी-आधारित कुम्भवाणी एफएम चैनल लॉन्च किया है। 103.5 मेगाहर्ट्ज की आवृत्ति पर प्रसारण करने वाला यह चैनल...

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
महाकुंभ : सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के रेडियो प्रभाग आकाशवाणी ने शुक्रवार को महाकुम्भ 2025 से संबंधित सूचनाओं के प्रसार के लिए समर्पित एक एफएम चैनल ‘कुम्भवाणी’ शुरू किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल धार्मिक समागम से पहले, अपने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस में एफएम चैनल का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बयान में कहा, ‘‘प्रसार भारती ने महाकुम्भ के बारे में व्यापक जानकारी प्रसारित करने के लिए ओटीटी-आधारित कुम्भवाणी एफएम चैनल लॉन्च किया है। 103.5 मेगाहर्ट्ज की आवृत्ति पर प्रसारण करने वाला यह चैनल 10 जनवरी से 26 फरवरी तक रोजाना सुबह 5.55 बजे से रात 10.05 बजे तक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रसारण करेगा।”
महाकुम्भ की भावना को दूरदराज के गांवों तक भी पहुंचाएगा कुम्भवाणी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘कुम्भवाणी’ न केवल लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छुएगा, बल्कि महाकुम्भ की भावना को दूरदराज के गांवों तक भी पहुंचाएगा, जहां कई लोग अपनी इच्छा के बावजूद शारीरिक रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चैनल इन दूरदराज के समुदायों तक महाकुम्भ के बारे में सभी प्रासंगिक जानकारी पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में काम करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
प्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस
स्वामीबाग विवाद पर फिर गरमाई सियासत; पेड़ कटान, कूड़ा निस्तारण और पशु क्रूरता पर उठी जांच की मांग
Mathura Bus Accident: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मची चीख-पुकार, गंभीर रूप से घायल हुई 3 छात्राएं
आदित्यनाथ ने सीधे प्रसारण के महत्व को ध्यान में रखते हुए कहा, ‘‘इस तरह के प्रयासों से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग महाकुम्भ की भव्यता का अनुभव कर सकेंगे और उसे समझ सकेंगे।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे उन्हें ‘सनातन धर्म’ के इस भव्य उत्सव के गौरव को भावी पीढ़ियों के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कुम्भवाणी शुरू करने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को भी धन्यवाद दिया।
आदित्यनाथ ने क्या कहा?
आदित्यनाथ ने कहा कि आकाशवाणी लोगों को लोक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने वाला पहला माध्यम था। अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वे आकाशवाणी पर रामचरितमानस के प्रसारण को ध्यान से सुनते थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तकनीक उन्नत हुई, दूरदर्शन ने दृश्य माध्यमों की शुरुआत की, जिससे लोगों को इन सांस्कृतिक कथाओं को दृश्य रूप से देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हालांकि बाद में कई निजी चैनल उभरे, लेकिन प्रसार भारती ने विकसित मीडिया परिदृश्य के अनुकूल होने के लिए सक्रिय कदम उठाए। उन्होंने कहा कि सीमित कनेक्टिविटी के साथ दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने की चुनौतियों को देखते हुए प्रसार भारती ने 2013, 2019 और अब फिर 2025 में कुम्भ उत्सवों के दौरान विशेष एफएम चैनल कुम्भवाणी शुरू किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महाकुम्भ की भावना सबसे दूर के क्षेत्रों तक भी पहुंचे।
आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘महाकुम्भ महज एक आयोजन नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के गौरव, महिमा और एकता का एक स्मारकीय उत्सव है।” उन्होंने इसे ‘‘एक भव्य संगम बताया, जहां सनातन धर्म का सार देखा जा सकता है।” उन्होंने उन लोगों से कुंभ में आने का आग्रह किया जो सनातन धर्म को संकीर्ण नजरिए से देखते हैं या जो सांप्रदायिक मतभेदों, जाति या अस्पृश्यता के आधार पर विभाजन को बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यहां संप्रदाय, जाति या लिंग की कोई बाधा नहीं है। सभी क्षेत्रों के लोग आस्था में एकजुट होकर एक ही जल में स्नान करने के लिए इकट्ठा होते हैं और सनातन गौरव का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाते हैं।”
आध्यात्मिक संदेश है कुंभ
उन्होंने कहा कि यह कुंभ का आध्यात्मिक संदेश है। एक वैश्विक समागम जो सद्भाव और समावेशिता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों की बढ़ती रुचि पर भी प्रकाश डाला, जो महाकुम्भ में खुद को डुबोकर आध्यात्मिकता की गहन गहराई को समझना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उल्लेखनीय क्षण है, और प्रसार भारती ने कुम्भवाणी के माध्यम से इसके सार को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है।”
बयान के अनुसार, कुम्भवाणी एफएम चैनल न केवल दैनिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण करेगा, बल्कि दूरदराज के गांवों में महाकुम्भ से संबंधित धार्मिक संदर्भ और कहानियां भी साझा करेगा, जिससे इस आयोजन का आध्यात्मिक सार सभी के लिए सुलभ होगा। सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए मीडिया की शक्ति पर विचार करते हुए, मुख्यमंत्री ने याद किया कि कैसे कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर धारावाहिक रामायण के प्रसारण के बाद दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
देश की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
उन्होंने कहा, ‘‘आज, एफएम चैनल युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, और कुम्भवाणी को निस्संदेह इस प्रवृत्ति से लाभ होगा।” इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. एल मुरुगन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष नवनीत सहगल भी उपस्थित थे।
एजेंसी इंपुट के साथ।
Mahakumbh 2025 kumbhavani fm launched essential information about mahakumbh broadcast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि के चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 02, 2026 | 12:15 AMIran Tension: ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, कहा- हम कड़ा प्रहार करेंगे, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
Aug 01, 2026 | 11:12 PMचौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PMविजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
Aug 01, 2026 | 11:07 PMसंसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PMताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
Aug 01, 2026 | 11:00 PMकॉर्पोरेट ऑफिस की हर चमकती खिड़की के पीछे छिपी है एक अलग कहानी, युवक का वीडियो लोगों को कर गया भावुक
Aug 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:27 PM
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM













