योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1,709.84 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होंगे चार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

UP Cabinet Decision: अनुसंधान, तकनीकी विकास और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार को गति देने के लिए जीसीसी नीति-2024 के अंतर्गत चार औद्योगिक इकाइयों के निवेश प्रस्तावों को UP मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी।
UP Cabinet meeting
UP Cabinet Meeting(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हैवेल्स, अमेरिप्राइज, मेटलाइफ और एलजी सॉफ्ट इंडिया के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

  • गौतमबुद्ध नगर में स्थापित होंगी चारों इकाइयां

  • अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को मिलेगा बढ़ावा

UP Cabinet Big Decision: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति-2024 के अंतर्गत चार औद्योगिक इकाइयों के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इन प्रस्तावों के तहत संबंधित कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी किए जाने की स्वीकृति दी गई है। चारों कंपनियां जनपद गौतमबुद्ध नगर में कुल 1,709.84 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी इकाइयां स्थापित करेंगी। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी विकास और वैश्विक स्तर की व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार को गति मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र नीति-2024 अधिसूचित की गई थी। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में वैश्विक कंपनियों को अपनी तकनीकी, अनुसंधान, विकास और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केंद्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड करेगी 879 करोड़ रुपये का निवेश

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा गौतमबुद्ध नगर में 879 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से अनुसंधान और नवाचार से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अत्याधुनिक तकनीक और विकासपरक गतिविधियों पर केंद्रित यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक एवं तकनीकी क्षमताओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।

अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी की 112.84 करोड़ रुपये की परियोजना

अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी द्वारा गौतमबुद्ध नगर में 112.84 करोड़ रुपये की लागत से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से कंपनी की वैश्विक क्षमता से जुड़ी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। परियोजना से प्रदेश में वैश्विक कंपनियों की उपस्थिति और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा।

UP Cabinet meeting
यूपी कैबिनेट फैसला: सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने की मंजूरी

मेटलाइफ करेगी 84 करोड़ रुपये का निवेश

मेटलाइफ ग्लोबल ऑपरेशन्स सपोर्ट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गौतमबुद्ध नगर स्थित निजी भूमि पर ऑक्सीजन बिजनेस पार्क में 84 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपीई स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भी लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान की है।

एलजी सॉफ्ट इंडिया स्थापित करेगी ग्रीनफील्ड अनुसंधान एवं विकास केंद्र

एलजी सॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गौतमबुद्ध नगर में 634 करोड़ रुपये की लागत से नए ग्रीनफील्ड इको सॉल्यूशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। इसके माध्यम से प्रदेश में तकनीकी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है।

निवेश अनुकूल वातावरण तैयार कर रही प्रदेश सरकार

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र नीति-2024 का उद्देश्य प्रदेश को देश और दुनिया की प्रमुख कंपनियों के लिए आकर्षक निवेश केंद्र के रूप में विकसित करना है। प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने, औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा आधुनिक तकनीक और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

UP Cabinet meeting
मेरठ में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- रोजगार का मिशन जारी रहेगा
Navbharat Live
navbharatlive.com