यूपी की जेलों को मिलेगी सुरक्षा की नई ताकत, योगी सरकार 14 करोड़ रुपये से खरीदेगी 676 इंसास राइफलें

UP Prisons Security Boost: 676 राइफलों की खरीद पर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे जबकि 58,795 कारतूस की खरीद के लिए लगभग 30 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे।
INSAS rifle
इंसास राइफल(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कारागारों में तैनात सुरक्षा बलों होंगे आधुनिक हथियारों से लैस

  • खरीदी जाएंगी 5.56 एमएम की एसएलआर इंसास राइफल

  • शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Yogi Government INSAS Rifles: योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस एवं कारागार व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और जेल वार्डर समेत कारागार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल खरीदने जा रही है।

इसके साथ ही प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक उपयोग के लिए 58,795 कारतूस भी खरीदे जाएंगे। इस पूरी खरीद प्रक्रिया पर कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग करीब 14 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य कारागारों में तैनात सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ उनकी कार्यक्षमता और प्रशिक्षण के स्तर को बेहतर बनाना है।

साढ़े 13 करोड़ से खरीदी जाएगी 676 इंसास राइफल

डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी और संसाधन के स्तर पर लगातार मजबूत किया जा रहा है। पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ जेलों की सुरक्षा को भी सरकार प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में 676 इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस की खरीद की योजना तैयार की गई है। कारागार विभाग की ओर से खरीदी जाने वाली इंसास राइफल और कारतूस की खरीद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत 5.56 एमएम की एसएलआर इंसास राइफल खरीदी जाएंगी। विभाग ने इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार, 676 राइफलों की खरीद पर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे जबकि 58,795 कारतूस की खरीद के लिए लगभग 30 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इस प्रकार पूरी खरीद प्रक्रिया पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जेल वार्डर और अन्य सुरक्षा अधिकारियों को आधुनिक हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण के साथ जेल की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है।

INSAS rifle
योगी सरकार की पहल से आत्मनिर्भर बनेंगे दिव्यांगजन, उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा मंच

प्रशिक्षण के लिए भी उपलब्ध होंगे कारतूस

डीजी पीसी मीना ने बताया कि योगी सरकार की योजना में केवल हथियारों की खरीद ही शामिल नहीं है, बल्कि सुरक्षा कर्मियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से 58,795 कारतूस खरीदे जाएंगे। इनका उपयोग जेल वार्डर समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इससे सुरक्षा कर्मियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित प्रक्रियाओं और आपात स्थितियों में आवश्यक प्रतिक्रिया का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।

योगी सरकार का जोर इस बात पर है कि कारागारों में तैनात सुरक्षा बल केवल संसाधनों से ही लैस न हों, बल्कि उन्हें उनका प्रभावी उपयोग करने का प्रशिक्षण भी मिले। इसके लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। आधुनिक हथियारों के साथ प्रशिक्षित सुरक्षा बल जेलों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपट सकेंगे।

पिछले दो वर्षों में खरीदे गये 254 इंसास राइफल

कारागार सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में यह पहली पहल नहीं है। पिछले दो वर्षों के दौरान 254 इंसास राइफल और 44,875 कारतूस खरीदे जा चुके हैं। इसके साथ ही कारागारों को आधुनिक हथियार, बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता के जरिए योगी सरकार जेल सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने की तैयारी में है।

INSAS rifle
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू