यूपी चुनाव में INDIA गठबंधन में किसे मिलेगी कितनी सीटें? अखिलेश ने इन 4 नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Samajwadi Party INDIA Alliance Seat Sharing Committee: समाजवादी पार्टी ने INDIA गठबंधन के साथ सीटों के समझौते के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कल दिल्ली में सीट शेयरिंग की पहली बैठक होनी है।
Samajwadi Party
अखिलेश यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमेटी गठित की

  • कमेटी में वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को शामिल किया गया

  • कल दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर पहली बैठक होनी है

INDIA Alliance Seat Sharing Meeting: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने INDIA गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बनाई गई इस कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को शामिल किया गया है।

कमेटी में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा चौधरी को जगह दी गई है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस भी प्रियंका गांधी की अगुआई वाली 5 सदस्यीय कमेटी बना चुकी है।

दोनों दलों की अब कल दिल्ली में सीट शेयरिंग की पहली बैठक होगी। जिसमें फैसला लिया जाएगा कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी।

Samajwadi Party
UP चुनाव से पहले BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, किसे कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

कांग्रेस ने सपा से 181 सीटें मांगी

विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने सपा को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है, जिसमें सबसे अधिक जोर पश्चिमी यूपी में 68 सीटें पर दिया गया है, ताकि मुस्लिम और दलित वोट बैंक को साधा जा सके।

इस सूची में 22 ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जिन पर 2022 में सपा ने जीत दर्ज की थी, और 12 वे सीटें हैं जो पिछली बार सपा की सहयोगी रहीं रालोद और सुभासपा के खाते में गई थीं। कांग्रेस की रणनीति उन जिलों में कम से कम 3 सीटें मांगने की है, जहां उसके सांसद हैं, और प्रभाव वाले जिलों में 2 सीटें लेने की है, जिसके जवाब में सपा ने उत्तराखंड की 30 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

सपा ने उम्मीदवारों की क्षमता को आधार बनाया

समाजवादी पार्टी का रुख सीटों की तय संख्या के बजाय उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता को आधार बनाने का है। सपा का मानना है कि दोनों दलों के पास कुल 806 दावेदार हैं, जिनमें से राज्य की 403 सीटों पर सबसे मजबूत प्रत्याशियों को ही टिकट मिलना चाहिए।

दूसरी ओर, कांग्रेस अपनी इस बड़ी सूची के जरिए दबाव बनाकर सीटें हासिल करना चाहती है और उसने 10 दिसंबर से प्रदेश में अपना चुनावी अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। गठबंधन की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए दोनों दलों ने अपनी-अपनी उच्चस्तरीय कमेटियां गठित कर दी हैं।

Samajwadi Party
कुश्ती का एक दांव जिसने मुलायम को बनाया नेता, तीन बार संभाली यूपी की कमान तो रक्षा मंत्री बन निभाई जिम्मेदारी