दिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही योगी सरकार की विवाह प्रोत्साहन योजना, अब तक 18 जोड़ों को मिली सहायता

Divyang Marriage Incentive Scheme: उत्तर प्रदेश की शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दंपत्तियों को 15 से 35 हजार रुपये तक आर्थिक सहायता दी जाती है।
UP Divyang Marriage Incentive Scheme: Eligible Couples to Get Up to Rs 35,000
विवाह प्रोत्साहन योजना(सांकेतिक फोटो- AI जेनेरेटेड)
Published on
Updated on

UP Divyang Marriage Incentive Scheme: योगी सरकार दिव्यांगजनों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक योजना के अंतर्गत 18 दिव्यांग दंपत्तियों को लाभान्वित किया गया है। योजना के लिए 2.64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके सापेक्ष 4.55 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके वैवाहिक जीवन को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। ऑनलाइन संचालित योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित की जा रही है। योजना के तहत न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांग दंपत्तियों को उनकी दिव्यांगता की स्थिति के आधार पर 15 हजार से 35 हजार रुपये तक की सहायता दी जाती है।

UP Divyang Marriage Incentive Scheme: Eligible Couples to Get Up to Rs 35,000
योगी सरकार का पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर मजूबत करने पर जोर, 18.41 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

योजना के अंतर्गत यदि दंपत्ति में युवक दिव्यांग है तो 15 हजार रुपये, युवती दिव्यांग है तो 20 हजार रुपये तथा युवक और युवती दोनों दिव्यांग हैं तो 35 हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। योजना का संचालन ऑनलाइन किया जा रहा है और लाभार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से ई-पेमेंट द्वारा सीधे लाभान्वित किया जाता है।

अबतक 6698 दिव्यांग दंपत्तियों को मिला लाभ

योगी सरकार की इस संवेदनशील पहल का लाभ बड़ी संख्या में दिव्यांग दंपत्तियों तक पहुंच रहा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक कुल 6698 दिव्यांग दंपत्तियों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। अकेले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 805 दिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

UP Divyang Marriage Incentive Scheme: Eligible Couples to Get Up to Rs 35,000
Mathura: छाता शुगर मिल आंदोलन में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस कार्रवाई के बीच भजन-कीर्तन से जताया विरोध

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है योजना

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप निदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना दिव्यांगजनों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन के साथ उनके वैवाहिक जीवन में भी आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है। डॉ. राय ने कहा कि योजना से बड़ी संख्या में दिव्यांग दंपत्तियों को लाभ मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com