Chitrakoot Link Expressway: योगी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹1,008 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन लिंक एक्सप्रेसवे

Chitrakoot Link Expressway: यूपी कैबिनेट में 1,008 करोड़ रुपये की लागत वाले चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। 15 किमी लंबा यह रूट 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।
UP Cabinet Approves Expressway
UP कैबिनेट मीटिंगसोर्स- IANS
Published on
Updated on

UP Cabinet Approves Expressway: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रवेश नियंत्रित छह लेन के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 1,008.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसमें केंद्र सरकार की किसी तरह की वित्तीय भागीदारी प्रस्तावित नहीं है।

15.172 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 15.172 किलोमीटर होगी। इसका निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर कराया जाएगा। व्यय-वित्त समिति द्वारा पूंजीगत मदों के लिए संशोधित प्रस्ताव की लागत का मूल्यांकन किया गया था, जिसे अब कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माणकर्ता के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ग्लोबल बिड आमंत्रित की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

UP Cabinet Approves Expressway
UP कैबिनेट मीटिंग में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरीसोर्स- @UPGovt

चित्रकूट धाम तक पहुंच होगी आसान

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड के प्रारंभिक बिंदु से चित्रकूट धाम तक आवागमन आसान और तेज होने की उम्मीद है। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। प्रवेश नियंत्रित छह लेन एक्सप्रेसवे होने से यात्रियों को सुगम और व्यवस्थित सफर का लाभ मिल सकेगा।

UP Cabinet Approves Expressway
लोहिया ट्रस्ट की कमान संभालते ही अखिलेश यादव पर हमलावर हुई BJP, बोली- चाचा शिवपाल पर नहीं है भरोसा

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

चित्रकूट धाम धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। एक्सप्रेसवे के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना है। बुंदेलखंड के विकास में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com