लखनऊ में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई; 9 अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

FSDA Action Pharmacy Lucknow :अस्पतालों की फार्मेसियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब विभाग की निगरानी में अन्य अस्पतालों की फार्मेसियां भी आ सकती हैं।
Pharmacy licenses of 9 hospitals in Lucknow suspended
लखनऊ में 9 अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित(सोर्स : नवभारत लाइव )
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लखनऊ के 9 बड़े अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

  • जावित्री, टेंडर पाम और शेखर हॉस्पिटल समेत कई पर कार्रवाई

  • दवाओं के खरीद-बिक्री मूल्य सार्वजनिक नहीं करने पर एक्शन

Pharmacy Licenses Nine Hospitals Suspended Lucknow: राजधानी लखनऊ में बड़े अस्पतालों की फार्मेसियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। दवाओं की खरीद और बिक्री के मूल्य सार्वजनिक नहीं करने पर विभाग ने 9 अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इस कार्रवाई से अस्पतालों की फार्मेसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

एफएसडीए की कार्रवाई की जद में जावित्री हॉस्पिटल, टेंडर पाम हॉस्पिटल, शांति राज हॉस्पिटल, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल समेत कुल 9 अस्पतालों की फार्मेसियां आई हैं। विभाग ने नियमों के उल्लंघन को देखते हुए इनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है।

दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य सार्वजनिक नहीं किए

बताया जा रहा है कि अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं के खरीद मूल्य और बिक्री मूल्य को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा था।

नियमानुसार मरीजों को दवाओं की कीमतों की जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके बावजूद पारदर्शिता से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की।

Pharmacy licenses of 9 hospitals in Lucknow suspended
FSDA की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दवा निर्माण का खुलासा, भारी मात्रा में नकली दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद

मरीजों को कीमतों की जानकारी देना अभियान का मकसद

एफएसडीए का उद्देश्य अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। मरीजों को यह जानकारी मिल सके कि दवाएं किस कीमत पर खरीदी गईं और किस मूल्य पर बेची जा रही हैं। इसके लिए विभाग ने निगरानी और कार्रवाई का अभियान तेज कर दिया है।

इस कार्रवाई को अस्पतालों की फार्मेसियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब विभाग की निगरानी में अन्य अस्पतालों की फार्मेसियां भी आ सकती हैं।

Pharmacy licenses of 9 hospitals in Lucknow suspended
यूपी में दवा के नाम पर जहर का कारोबार! बड़े ब्रांड की नकली दवाइयां बनाने वाले नेवटर्क का खुलासा