लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 9 पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lucknow Police Disciplinary Action: पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर जवाबदेही तय करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
Police personnel in Lucknow face disciplinary action
लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर चला कार्रवाई का डंडा

  • 9 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए

  • सड़कों पर जाम और बढ़ते अपराधों के चलते लिया गया एक्शन

Police Personnel Face Disciplinary Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते अपराधों, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और त्योहारों के दौरान बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में अलग-अलग थानों और यातायात विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके मौजूदा कार्यस्थल से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।

पूर्वी जोन के थाना गाजीपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह और कांस्टेबल ऋषभ सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, थाना चिनहट में तैनात हेड कांस्टेबल गजेन्द्र प्रताप सिंह और थाना गुडम्बा के कांस्टेबल कुलदीप कुमार को भी उनकी मौजूदा ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है।

lucknow transfer list
लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज(सोर्स: नवभारत लाइव)
Police personnel in Lucknow face disciplinary action
आगरा पुलिस में देर रात बड़ा एक्शन: छह पुलिसकर्मी निलंबित, सदर-जगनेर SHO लाइन हाजिर

इन पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

इसके अलावा त्योहारों और राजधानी में हुई राजनीतिक पदयात्रा के दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़, जाम की समस्या और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के मामलों को देखते हुए ट्रैफिक विभाग में भी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह और धीरेन्द्र बहादुर सिंह को उनके मौजूदा तैनाती स्थल से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इसी क्रम में कांस्टेबल अनुज शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह और पुनीत सिंह को भी तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर जवाबदेही तय करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Police personnel in Lucknow face disciplinary action
Police Transfer List: 72 उपनिरीक्षकों के तबादले; आगरा पुलिस में थानों से लेकर साइबर सेल तक बदली तैनाती

क्या होता है लाइन हाजिर का अर्थ?

पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने का मतलब है उसे थाने की ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेज देना। इस दौरान वह अधिकारियों की निगरानी में रहता है और उसे फील्ड ड्यूटी या किसी केस की जिम्मेदारी नहीं दी जाती। जांच पूरी होने तक यह कार्रवाई जारी रह सकती है। गलती की गंभीरता के आधार पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।