लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

Lucknow Chhath Puja: 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने पारण किया। इस दौरान पूरा लक्ष्मण मेला मैदान छठ घाट छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा। परिवार और पड़ोसियों में पारंपरिक प्रसाद बांटा गया।
Lucknow Lakshman Mela Ground
लक्ष्मण मेला मैदान(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा लक्ष्मण मेला मैदान छठ घाट

  • उषा अर्घ्य के साथ पूरी हुई छठ व्रतियों की कठिन साधना

  • घाटों पर श्रद्धा, समर्पण और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

Lakshman Mela Ground Chhath: लोक आस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ उगते सूर्य की उपासना के साथ संपन्न हुआ। सोमवार को चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिवस उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। इस महापर्व के मौके पर देशभर में श्रद्धालुओं ने नदी, तालाब और अस्थायी घाटों पर आस्था की डूबकी लगाई।

राजधानी लखनऊ में भी इसकी अलग ही रौनक रही। लक्ष्मण मेला मैदान पर बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को​ मिला। श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना में लीन दिखे।

Lucknow Lakshman Mela Ground
Chhath Puja Wishes 2026: छठ महापर्व पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

श्रद्धालु तड़के सुबह से ही छठ घाटों पर पहुंचने लगे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा करती नजर आईं। बांस के सूप और दउरा में छठी मैया का प्रसाद सजाया गया। ठेकुआ, फल और गन्ने से सजे सूप के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सूर्य की पहली किरण के साथ व्रतियों ने उषा अर्घ्य अर्पित कर परिवार की खुशहाली मांगी।

36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने पारण किया। इस दौरान पूरा लक्ष्मण मेला मैदान छठ घाट छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा। पूजा के बाद परिवार और पड़ोसियों में पारंपरिक प्रसाद बांटा गया। छठ पूजा को लेकर हर वर्ग और हर उम्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

Lucknow Lakshman Mela Ground
छठ पूजा 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती सबसे पहले क्या खाकर खोलते हैं व्रत?