लखनऊ के सहारा स्टेट में लगी भीषण आग, लपटें देख मचा हड़कंप, दमकल की कई टीमें मौके पर मौजूद

Lucknow Sahara State Massive Fire: आग की लपटें 1 किमी तक दिखाई दे रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं।
Massive fire in Sahara State Lucknow
सहारा स्टेट में भीषण आग(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा स्टेट में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी

  • गोमती नगर और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं

  • अभी किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं

Gomti Nagar Massive Blaze: लखनऊ के गोमती नगर के पॉश इलाके में स्थित सहारा स्टेट के अंदर भीषण आग लगने की खबर है। यह आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें 1 किमी तक दिखाई दे रही है। धूएं के गुबार से पूरा आसमान काला दिखाई दे रहा है। किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं। गोमती नगर और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं हुई हैं।