ड्राइवर ने की हत्या, लेकिन सुपारी देने वाला कौन? लखनऊ में धीरेंद्र के परिवार ने CM योगी से लगाई गुहार

Lucknow Dhirendra Pratap Murder Case: लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। पीड़ित परिवार ने सीएम योगी के नाम शिकायत भेजी है।
Lucknow Dhirendra Pratap Murder Case
सीएम से शिकायत करने पहुंचा परिवार(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से ने सीएम को भेजी शिकायत

  • पुलिस पर मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ने का आरोप लगाया

  • 29 अगस्त को 29 अगस्त की गोली मारकर की गई थी हत्या

लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। पीड़ित परिवार ने सीएम योगी के नाम शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की है।

मृतक के भाई अवधेश प्रताप सिंह निवासी उन्नाव ने 23 नवंबर को सीएम के नाम शिकायत देकर पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी ड्राइवर ने रुपयों के लालच में हत्या करने की बात कबूल की थी, लेकिन सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव और दबाव के चलते आरोपियों को बचाया जा रहा है और पुलिस की जांच से स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल रही है।

Lucknow Dhirendra Pratap Murder Case
तबीयत खराब का बहाना बनाकर बुलाया, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, लखनऊ में पत्नी गिरफ्तार

सीएम को दी शिकायत में भाई ने ये बातें लिखीं

मृतक के भाई ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप सिंह की 29 अगस्त 2026 को लखनऊ में दोपहर करीब 3 बजे उनके ही ड्राइवर रवि तिवारी ने अपहरण कर कार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने ड्राइवर रवि तिवारी, उसकी पत्नी पूजा तिवारी, भाई जय तिवारी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर रवि तिवारी ने पुलिस के सामने रुपयों के लालच में हत्या करने की बात स्वीकार की थी। लेकिन हत्या के लिए सुपारी या पैसा देने वाला मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी के दबाव, प्रभाव और पहुंच के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पुलिस बार-बार पूछने पर भी जांच के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। इससे परिवार का विवेचना एजेंसी पर भरोसा खत्म हो गया है।

नहर में मिला था धीरेंद्र प्रताप का शव

जानकारी के अनुसार, उन्नाव का रहने वाला धीरेंद्र प्रताप सिंह 29 अगस्त 2026 को लापता हो गया था। अगले दिन 30 अगस्त उसका गोलियों से छलनी शव दुबग्गा थाना क्षेत्र की एक नहर से बरामद हुआ था।

परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया, तो पुलिस ने जांच कर उसके ड्राइवर रवि किशन उर्फ रवि तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी ओमकार साहू के साथ मिलकर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सिर और पेट में दो गोलियां मारकर हत्या की थी और फिर शव को नहर में फेंक दिया था।

पुलिस को भटकाने के लिए ड्राइवर ने धीरेंद्र का मोबाइल फोन एक चलती ट्रेन में रख दिया था और मॉल जाने की झूठी कहानी सुनाई थी।

Lucknow Dhirendra Pratap Murder Case
जालौन में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, 13 बच्चे समेत 23 झुलसे, 13 गंभीर हालत में झांसी रेफर