लखनऊ में छात्रा की मौत से हड़कंप, फ्लैट में बेहोश पड़ी थी, कमरे में दुपट्टा और डायरी मिली

Lucknow Student Shivani Mishra Death: लखनऊ में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जो विहार कॉलोनी स्थित शक्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 में अपनी दो सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी।
Lucknow Student Shivani Mishra Death
मृतका शिवानी मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Girl Student Death In Lucknow: लखनऊ में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जो विहार कॉलोनी स्थित शक्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 में अपनी दो सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी।

मृतका की पहचान शिवानी मिश्रा के नाम से हुई, जो पढ़ाई के साथ नौकरी भी करती थी। की छात्रा थी। 18 नवंबर की शाम उसकी रूममेट ने उसे कमरे में बेहोश पड़ा देखा।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवानी के पिता ने बेटी की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। फ‍िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Lucknow Student Shivani Mishra Death
लखनऊ जेल में बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया, गर्लफ्रेंड के हत्‍या के आरोप में दो दिन पहले सरेंडर किया था

दरवाजा बंद था, अंदर बेहोश मिली छात्रा

मूल रूप से प्रयागराज जिले के लेदहा गांव की रहने वाली शिवानी लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी दो सहेलियों के साथ फ्लैट में रहती थी। तीनों छात्राएं बीबीडी में पढ़ाई करने के साथ नौकरी भी करती थीं।

18 नवंबर की शाम शिवानी की रूममेट रिया मिश्रा नौकरी से वापस फ्लैट पहुंची। उसने दरवाजा खोलने के लिए कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा अंदर से बंद होने पर रिया ने अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड की मदद ली और सीढ़ियों की तरफ से अंदर जाने का रास्ता बनाया। कमरे में पहुंचने पर शिवानी जमीन पर बेहोश पड़ी मिली।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

शिवानी को इस हालत में देखकर रिया घबरा गई। उसने तुरंत अपने परिचित अभिषेक चौधरी को मौके पर बुलाया। इसके बाद शिवानी को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कमरे में मिला दुपट्टा और पुराना सुसाइड नोट

छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। लखनऊ पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। कमरे के निरीक्षण के दौरान छत के पंखे से एक दुपट्टा लटकता मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा कमरे में रखी शिवानी की डायरी से एक पुराना सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

छात्रा के पिता ने जताई हत्या की आशंका

बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर शिवानी के पिता विद्यासागर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने चिनहट थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Lucknow Student Shivani Mishra Death
लखनऊ में लाइब्रेरी की लव स्टोरी का खौफनाक मोड़, पति की 6 लाख में सुपारी दी, सिपाही प्रेमी समेत पत्नी अरेस्ट