

लखनऊ में अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने सरकार से जल्द कानून बनाने की अपील की
अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई
Lucknow Advocates Protest: यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं का पैदल मार्च निकाला। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं विधानसभा का घेराव किया। लखनऊ के कैसरबाग स्थित न्यायालय से लेकर परिवर्तन चौक परिवर्तन चौक से अटल चौक अटल चौक से विधानसभा को घेरा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान प्रदेश भर से अधिवक्ता एकत्रित हुए।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस लगातार अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन प्रदर्शनकारी अधिवक्ता न कुछ सुनने को तैयार थे न रुकने को। अधिवक्ताओं ने लखनऊ पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ा और विधानसभा तक पहुंच गए।
राजधानी लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के नारे लगाए। उनका कहना है कि हम कानून की रक्षा करने वाले है इसलिए हमारी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। तत्काल यह एक्ट लागू किया जाना चाहिए।
इस दौरान पुलिस के अधिकारी लगातार अधिवक्ताओं को समझाने, शांत कराने और वापस लौटाने का प्रयास करते रहे लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता और काले कोट की ताकत का एहसास कराया है।