केरलम के पत्रकारों ने देखा UP का ग्रोथ मॉडल, सूचना निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कर जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत

Kerala Journalists UP Media Tour: केरलम् के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ दौरे में DIPR निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान निवेश, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।
Kerala Journalists UP Media Tour
केरलम् के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जनसंपर्क विभाग (DIPR) के निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कीसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

DIPR Director Vishal Singh Meeting: लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मीडिया टूर पर आए केरलम् के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

जनसंपर्क विभाग ने विकास कार्यों की दी जानकारी

संवाद के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश, पर्यटन, रोजगार, औद्योगिक विकास तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस दौरान विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया की भूमिका सरकार की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों से संबंधित जानकारी साझा की।

Kerala Journalists UP Media Tour
केरलम् के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कीसोर्स- नवभारत लाइव

पत्रकारों ने संवाद को बताया उपयोगी

केरलम् से आए पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव को समझने के लिए आयोजित इस संवाद को उपयोगी बताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही नई पहलों में विशेष रुचि दिखाई।

Kerala Journalists UP Media Tour
आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

उल्लेखनीय है कि यह मीडिया टूर भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन (DCID) योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com