महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी हक, परिसीमन विधेयक को मंजूरी पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

Delimitation Bill CM Yogi Thanks PM Modi: सीएम योगी ने कहा कि महिला आरक्षण को प्रारंभिक तौर पर 15 वर्षों के लिए लागू करने और रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी।
Yogi Adityanath on Delimitation Bill
सीएम योगी का पीएम मोदी को आभार(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा: सीएम योगी

  • सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सांसदों से विधेयक के समर्थन की अपील

  • 2011 की जनगणना के आधार पर राज्यों की मौजूदा सीटों के अनुपात में होगी 50 फीसदी वृद्धि

  • संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी।

परिसीमन विधेयक से 50% बढ़ेंगी सीटें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पारित हो चुका है। अब परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का रास्ता साफ होगा।

इसकी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों का अनुपात यथावत रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे किसी भी राज्य की हिस्सेदारी प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी।

Yogi Adityanath on Delimitation Bill
क्रिकेटर बनने का सपना, फीस भरने को पैसे नहीं...योगी के पास पहुंचा बच्चा, सीएम ने लिया ये फैसला

महिलाओं को संसद-विधानसभाओं में 33% आरक्षण

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को प्रारंभिक तौर पर 15 वर्षों के लिए लागू करने और रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। भारत की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह ऐतिहासिक और स्वागत योग्य पहल है।

सभी 80 सांसदों से समर्थन की अपील

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें।

नारी शक्ति का सशक्तीकरण समृद्ध भारत के निर्माण का आधार है। यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने का सुनहरा अवसर है। सभी जनप्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण पहल में अपना समर्थन और सहयोग देना चाहिए।

Yogi Adityanath on Delimitation Bill
टैबलेट केवल डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय, रील पर 30 सेकंड और स्किल पर 30 मिनट दें : सीएम योगी