कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी
Arun Bharti Statement: कौशाम्बी में आयोजित लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद अरुण भारती ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
अरुण भारती (सोर्स-फोटो नवभारत)
Arun Bharti Kaushambi Conference: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में आयोजित लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता सम्मेलन और दलित पंचायत में पहुंचे बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी समाज की इच्छा के अनुसार गठबंधन करेगी, लेकिन यदि परिस्थितियां बनीं तो “एकला चलो” की रणनीति के तहत अकेले भी चुनाव मैदान में उतरेगी।
अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था और आने वाले समय में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता जिस समाज से वोट लेते हैं, वास्तव में उसके हितों की राजनीति नहीं करते।
दलित, वंचित और पिछड़े समाज को एक मंच पर लाने की तैयारी
अरुण भारती ने कहा कि लोजपा का लक्ष्य दलित, वंचित और पिछड़े समाज को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सांसद अरुण भारती ने कहा कि यदि समाज चाहेगा तो पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयराी करेंगे, नहीं तो ‘एकला चलो’ के नारे के साथ अकेले ही मैदान में उतरेंगे। सांसद अरुण भारती ने कहा कि यदि समाज चाहेगा तो पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयरी करेंगे, नहीं तो ‘एकला चलो’ के नारे के साथ अकेले ही मैदान में उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
BSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
दबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
यह भी पढ़ें- सपा में मचेगी भारी बगावत? ओपी राजभर ने बताया कौन बनेगा समाजवादी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष!
राम मंदिर में दान राशि चोरी पर प्रतिक्रिया
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि चोरी के कथित मामले पर भी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अरुण भारती ने कहा कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और यदि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
अरुण भारती ने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। कौशाम्बी में आयोजित इस सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।
