-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Leopard Made Bite Of Innocent Child Seriously Injured Farmer Bahraich News
बहराइच में आदमखोर तेंदुए का आतंक! चार साल के बच्चे को बनाया शिकार
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bahraich News: ग्रामीणों ने बताया कि संदीप व उनकी पत्नी खेत में गन्ना काट रहे थे, वहीं अभिनंदन खेल रहा था, इसी बीच खेत में बैठे तेंदुए ने अभिनंदन पर हमला किया, उसे मुंह में दबोचकर गन्ने का खेत पार कर सरयू नहर की ओर चला गया।

बहराइच में आदमखोर तेंदुए का आतंक! चार साल के बच्चे को बनाया शिकार
बहराइच: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित बाजपुर गांव में तेंदुए के हमले में शुक्रवार दोपहर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि सेंचुरी के कतर्नियाघाट वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी के मजरा सीताराम पुरवा निवासी संदीप शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी व चार वर्षीय पुत्र अभिनंदन के साथ गन्ने की फसल काटने गांव स्थित खेतों में गए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि संदीप व उनकी पत्नी खेत में गन्ना काट रहे थे, वहीं अभिनंदन खेल रहा था, इसी बीच खेत में बैठे तेंदुए ने अभिनंदन पर हमला किया, उसे मुंह में दबोचकर गन्ने का खेत पार कर सरयू नहर की ओर चला गया।
इलाज के दौरान बच्चे की मौत
परिजन भी शोर मचाकर तेंदुए के पीछे पीछे भागे। पीछा कर रहे परिजनों को नजदीक आते देख तेंदुआ बच्चे को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
तेंदुए का आतंक
वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गयी और पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया तेंदुआ
उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जिले के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। बता दें कि, यहां पिछले कुछ दिनों से खूंखार जानवर तेंदुआ का आतंक था। ऐसे में यहां के लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। कोई भी अपने बच्चे को बाहर नहीं निकलने देता था, लेकिन अब यहां के लोगों ने आखिरकार राहत की सांस ली है।
मझगईं रेंज के मुंशीगढ़ में तेंदुआ का आतंक था। अब वन विभाग के रेस्क्यू के बाद तेंतुआ पिंजरे में है। यहां के लोगों ने वन विभाग की टीम को आदमखोर तेंदुए की जानकारी दे रखी थी। जिसके बाद इस तेंदुए को पकड़ने का रेस्क्यू अभियान जारी रहा। अब जाकर वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिसके बाद यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है।
Leopard made bite of innocent child seriously injured farmer bahraich news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










