-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Labor Department Completed The Target Of Employment Ahead Of Time
श्रम विभाग ने समय से पहले पूरा किया रोजगार का लक्ष्य
- Written By: अमन दुबे

File
लखनऊ : आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने और अगले पांच वर्ष में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार सतत् प्रयत्नशील है। प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने रोजगार मेले के माध्यम से 39474 अभ्यर्थियों का चयन किया है, जबकि अपनी 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार 25000 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य था। श्रम विभाग ने पूरे प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार ने रोजगार और स्वरोजगार प्रदान करने वाले विभागों को एक ही जगह एकत्र हुए और बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले। श्रम विभाग ने 100 दिन की कार्ययोजना में 90 रोजगार मेले के आयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया था। विभाग ने 31 मई तक लक्ष्य के सापेक्ष 320 रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले के माध्यम से 25000 अभ्यर्थियों का चयन करने का लक्ष्य था, जबकि लक्ष्य से करीब 15000 अधिक 39474 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
विभाग ने 100 दिन में 600 करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम कराने का लक्ष्य रखा था। अनुमान था कि इसमें 50000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेंगे। 31 मई तक सरकार के प्रयासों से करियर काउंसिलिंग के 759 कार्यक्रम आयोजित किए गए और 67242 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने 100 दिन में सेवामित्र पोर्टल पर 4000 कुशल कामगारों का पंजीकरण का लक्ष्य तय किया था। विभाग ने लक्ष्य से ज्यादा 4887 कुशल कामगारों का सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण किया है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
लखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और 60 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। निवेश के माध्यम से 1 करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
Labor department completed the target of employment ahead of time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














