- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kgmu Doctors Have Brought Laurels To The State In The Country And Abroad Durga Shankar Mishra
केजीएमयू के डॉक्टर्स ने प्रदेश का नाम देश और विदेशों में किया रौशन: दुर्गा शंकर मिश्र
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) केजीएमयू (KGMU) में आयोजित डॉक्टर्स डे (Doctor’s Day) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। केजीएमयू के डॉक्टर्स ने प्रदेश का नाम न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में रौशन किया है। डॉक्टर्स में वो ताकत है कि जब कोई मरीज भले ही अपनी जिंदगी से हार मान गया हो पर डॉक्टर्स अपनी प्रतिभा पर विश्वास कर उनको नई जिंदगी देता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कई चुनौतियों हैं पर उन चुनौतियों को पार करते हुए एक बेहतर कार्यशैली के साथ काम करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री देवरिया से दस्तक अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। प्रदेश में बीमारियां न बढ़े इसके लिए प्रदेश सरकार एक सही दिशा में काम कर रही है।
ओपीडी में रोजाना 10 हजार मरीज आते हैं
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार हो रहे महत्वपूर्ण सुधारों से प्रदेश एक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमें ऐसा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है, जो पूरे देश के लिए रोल मॉडल बने। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिये हमें मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः के मंत्र पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू में 77 विभाग हैं और यहां 10 हजार मरीज रोजाना ओपीडी में आते हैं। ऐसे में क्षमता असीमित है और तकनीक का प्रयोग कर व्यवस्था को और भी बेहतर बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आप भी पीते हैं बोतल का पानी; तो सावधान हो जाइए! 110 ब्रांड्स के पैक्ड वॉटर में मिले खतरनाक बैक्टीरिया और यीस्ट
लोकल देखने का सपना रह गया अधूरा! मुलुंड हादसे में यूपी के ग्राम प्रधान रामधनी यादव की गई जान
सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी पर जवाबी हमला, पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल, CM योगी आदित्यनाथ दे पाएंगे जवाब?
वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज बहुत ही तेजी से फैलते इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं जिस प्रदेश में कभी मात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे। आज वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रदेश सरकार निरंतर ही प्रदेश में स्वास्थ सुधार के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
आत्मनिर्भरता के मंत्र का करें अनुसरण
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपार संभवानाएं हैं ऐसे में हम लोगों को खुद की क्षमताओं को पहचानते हुए आत्मनिर्भरता के मंत्र का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो चीजे मेडिकल क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों और देशों से आ रही हैं उनको अपने प्रदेश में निर्मित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और आयुर्विज्ञान देश की ताकत है। प्रधानमंत्री ने इसे अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी, पूर्व प्रोफेसर एण्ड एचओडी कार्डियोलॉजी पदम्श्री डॉ. मन्सूर हसन समेत अन्य डॉक्टर्स और प्रोफेसर मौजूद रहे।
Kgmu doctors have brought laurels to the state in the country and abroad durga shankar mishra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: भारत-पाक समेत 13 देशों को न्योता, बांग्लादेश में होगी नई शुरुआत
Feb 15, 2026 | 08:15 AMआखिर क्यों श्मशान की भस्म लगाकर मां पार्वती को ब्याहने पहुंचे थे महादेव? जानें इसके पीछे की अनसुनी कथा
Feb 15, 2026 | 08:12 AMहर्षवर्धन सपकाल के टीपू सुल्तान वाले बयान से बढ़ा विवाद, सीएम देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
Feb 15, 2026 | 08:03 AMसुप्रीम कोर्ट में नफरती भाषण पर आज सुनवाई, हिमंत सरमा, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर धामी पर हेट स्पीच के आरोप
Feb 15, 2026 | 08:01 AMसंभाजीनगर में नदी सीमांकन अभियान तेज, खाम-सुखना नदियों की बाढ़ रेखा तय होगी; अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
Feb 15, 2026 | 07:59 AMBNP सांसदों का वादा: सनातनी वोटरों के प्यार से मिली जीत, निडर होकर करें पूजा-पाठ
Feb 15, 2026 | 07:58 AMसावधान! केंद्रीय मंत्री का PA बनकर करोड़ों की ठगी, 5 लोगों को बनाया बेवकूफ, ऐसे बनाया शिकार
Feb 15, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM














