-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Keshav Maurya Statement Regarding Up Assembly Elections 2027
2027 के चुनाव पर केशव की भविष्यवाणी, बोले- 2047 तक SP-BSP व कांग्रेस का सफाया…
- Written By: Saurabh Pal
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज मेरठ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया। इस दौरान कार्यक्रम संबोधित करते हुए उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य (फोटो-सोशल मीडिया)
मेरठः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दावा किया कि वर्ष 2047 तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का भारतीय राजनीति से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। मौर्य ने मेरठ में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधरोपण करने के बाद अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि सपा का इतिहास भगवान राम के भक्तों पर गोली चलाने और कांवड़ियों पर बल प्रयोग करने से जुड़ा है। इसके विपरीत वर्तमान भाजपा नीत सरकार उन पर पुष्प वर्षा कर रही है। यही अंतर सपा के राजनीतिक भविष्य को आकार देगा।
भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी, जबकि जनता ने भी मन बना लिया है कि 2047 तक सपा जैसी पार्टियों का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। धर्मांतरण पर टिप्पणी करते हुए मौर्य ने कहा कि सरकार धर्म के नाम पर लोगों को ‘धोखा’ देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई दूसरों को धोखा देने के लिए अपनी पहचान छिपाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, राजनीति को छोड़ करेंगे ये काम
जयंत चौधरी की केशव मौर्य ने की तारीफ
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी के हालिया बयान पर मौर्य ने कहा कि चौधरी ने सही बात कही है। चौधरी ने कांवड़ मार्ग पर आम लोगों द्वारा भोजनालयों व दुकानों पर की जा रही पहचान की जांच को ‘सतर्कता’ बताया था। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भ्रामक ‘नेमप्लेट’ का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए और अगर लोग ऐसे मामले देखते हैं तो पुलिस को सूचित करें। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौर्य ने एक पौधा लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 210 करोड़ से ज़्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं।
2025 में 37 करोड़ पौधे लगाना लक्ष्यः केशव
केशव मौर्य ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि 2025 के वृक्षारोपण महाअभियान का लक्ष्य इस वर्ष 37 करोड़ पौधे लगाना है। उन्होंने लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। मौर्य ने कहा कि पेड़ों के बिना न पर्यावरण रह सकता है, न जल। हम पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Keshav maurya statement regarding up assembly elections 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMसोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
Jul 08, 2026 | 04:01 PMWadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
Jul 08, 2026 | 03:58 PMताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
Jul 08, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM












