Breaking News: सपा सांसद के आवास पर करणी सेना ने काटा बवाल…की तोड़फोड़, पुलिस से झड़प में कई घायल
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर करणी सेना ने बवाल कर दिया है। आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़-फोड़ की। यह पूरा विवाद राणा सांग को लेकर दिए गए बयान के बाद खड़ा हुआ है।
- Written By: Saurabh Pal
घायल इंस्पेक्टर, बवाल करते करणी सेना के कार्यकर्ता(फोटो- सोशल मीडिया)
आगराः समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर करणी सेना ने बवाल कर दिया है। आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़-फोड़ की। यह पूरा विवाद राणा सांग को लेकर दिए गए बयान के बाद खड़ा हुआ है।
रामजीलाल सुमन के घर पर तैनात पुलिसकर्मी आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालात बेकाबू हो गए। पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई। इस झड़प में एक इंस्पेक्टर घायल हो गए। इसके अलावा करणी सेना के भी कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
#WATCH | Agra, UP: Vandalism and stone pelting broke outside the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman. Police try to disperse the crowd and bring the situation under control. (Note: Abusive language) pic.twitter.com/ocsKqkgUJD — ANI (@ANI) March 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
आगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
हनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
दरअसल, सांसद रामजीलाल सुमन के बयान से आक्रोशित करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता बुधवार दोपहर उनके आवास के बाहर पहुंच गए। इस दौरान बाहर भारी फोर्स तैनात थी। जब भीड़ ने सांसद के आवास में घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस लाठीचार्ज में करणी सेना के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
#WATCH | Agra, UP: Stone pelting at the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman, window panes broken and vehicles parked outside vandalised. More details awaited. pic.twitter.com/AnUnojnBkl — ANI (@ANI) March 26, 2025
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर हरीश पर्वत समेत कई पुलिसकर्मी करणी सेना के कार्यकर्ताओं से झड़ंप में चोटिल हुए हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी सपा सांसद के घर का गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
