सपा सांसद के घर JCB लेकर पहुंची करणी सेना, लगाए जय श्रीराम के नारे…पुलिस ने कर दी लाठियों की बरसात- VIDEO
राणा सांगा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। करणी सेना के हजारों कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन के घर जेसीबी लेकर पहुंच गए। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के घर पर अटैक कर दिया।
- Written By: Saurabh Pal
सपा सांसद के घर करनी सेना का बवाल-(फोटो- सोशल मीडिया)
आगराः राणा सांगा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। करणी सेना के हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर जेसीबी लेकर पहुंच गए। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के घर अटैक कर दिया। वहीं सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थिति बिगड़ गई।
रामजीलाल सुमन के घर का मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियों की बरसात कर दी। इस दौरान पथराव भी हुए, जिसमें कई पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं करणी सेना के कई कार्यकर्ताओं को भी चोट पहुंची है।
बचाव में आए सपा कार्यकर्ता तो बिगड़ा माहौल
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
आगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
हनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
सपा सांसद सुमन के आवास के बाहर पड़ी सैकड़ों प्लास्टिक की कुर्सियों को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ डाला, इतना ही नहीं आस-पास खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं के हंगामे को रोकने के लिए सपा कार्यकर्ता भी सांसद के घर पहुंच गए। उनकी करणी सेना के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। हालांकि, फिर भी हालात संभल नहीं पाए। कई थानों की फोर्स पहुंची तब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।
#WATCH | Agra, UP: Stone pelting at the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman, window panes broken and vehicles parked outside vandalised. More details awaited. pic.twitter.com/AnUnojnBkl — ANI (@ANI) March 26, 2025
‘सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है’
करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। हमारे महापुरुष और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है। इस बार हम माफ नहीं करेंगे।
#WATCH | Agra, UP: Vandalism and stone pelting broke outside the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman. Police try to disperse the crowd and bring the situation under control. (Note: Abusive language) pic.twitter.com/ocsKqkgUJD — ANI (@ANI) March 26, 2025
बता दें कि सपा सांसद ने राज्यसभा में कहा था कि भाजपा का तकिया कलाम हो गया है कि मुसमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।
