-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur »
- Kanpur Momos Shop Fda Raid 115 Kg Suspicious Chutney Destroyed Food Safety Action
कानपुर में मोमोज खाने वालें हो जाएं सावधान, FDA को जांच में मिली गंदगी और खराब चटनी
- Written By: अनन्या तिवारी
Kanpur Momos Shop FDA Raid: कानपुर में FDA की कार्रवाई में मोमोज दुकानों पर गंदगी और लापरवाही सामने आई। टीम ने 115 किलो संदिग्ध चटनी नष्ट कर तीन दुकानों का संचालन बंद कराया।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
FDA Raid On Momos Shops In Kanpur Due To Unhygienic Conditions: अगर आप भी शाम के समय सड़क किनारे या छोटी दुकानों पर मिलने वाले मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइऐं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) की जांच में मोमोज बनाने वाली कई दुकानों पर स्वच्छता की गंभीर लापरवाही सामने आई है। टीम को कई जगह गंदगी के बीच मोमोज तैयार होते मिले, जबकि चटनी भी संदिग्ध और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी हुई पाई गई।
डीएम के निर्देश पर FDA ने चलाया विशेष जांच अभियान
कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 15 जुलाई को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कानपुर दक्षिण के साकेत नगर, सिटी साइड रावतपुर और मसवानपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान तीन मोमोज बनाने वाली दुकानों में भारी अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से इनका संचालन बंद करा दिया। टीम ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए और करीब 115 किलोग्राम संदिग्ध चटनी को नगर निगम के वेस्ट डिस्पोजल यार्ड में डिस्पोज कराया।
सम्बंधित ख़बरें
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
खुले में रखी थी चटनी
जांच के दौरान सबसे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम साकेत नगर के केशव नगर पहुंची। इसके बाद टीम रावतपुर गांव स्थित एक मोमोज बनाने वाली दुकान पर पहुंची। निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई बेहद खराब मिली। मोमोज के साथ दी जाने वाली चटनी खुले और अस्वच्छ माहौल में रखी हुई थी। अधिकारियों ने चटनी का सैंपल जांच के लिए लिया और करीब 40 किलो चटनी नष्ट कराई। विभाग ने दुकान संचालक को निर्देश दिया कि जब तक सभी कमियां दूर नहीं होतीं, तब तक प्रतिष्ठान का संचालन बंद रहेगा।
रंगीन चटनी और मोमोज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
FDA की टीम ने रावतपुर गांव की एक अन्य मोमोज दुकान की भी जांच की। यहां साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने के साथ ही खाद्य कारोबार के लिए जरूरी पंजीकरण भी नहीं मिला। टीम ने रंगीन चटनी और मोमोज के नमूने जांच के लिए लिए। इसके अलावा करीब 45 किलो चटनी नष्ट कराई गई। दुकान संचालक को पंजीकरण कराने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए।
तीसरी दुकान पर भी मिली लापरवाही
साकेत नगर स्थित एक अन्य मोमोज दुकान में भी जांच के दौरान हालात ठीक नहीं मिले। यहां चटनी गंदगी और संदिग्ध परिस्थितियों में रखी हुई मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यहां करीब 30 किलो चटनी नष्ट कराई और खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए। दुकान को भी फिलहाल बंद रखने के निर्देश दिए गए।
ठेलों पर बिक रहे रंगीन चिप्स और चटनी भी जांच के दायरे में
FDA की कार्रवाई सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं रही। मसवानपुर क्षेत्र में मोमोज बेचने वाले कई ठेलों की भी जांच की गई। जांच के दौरान ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनियां खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। टीम ने मौके पर ही इन खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया और विक्रेताओं को साफ-सफाई और सुरक्षा नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें राम मंदिर दान मामले में अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमांड के दौरान कई अहम सबूत जुटाने का दावा
लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई खाद्य पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री में स्वच्छता नियमों का पालन करना हर कारोबारी के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Kanpur momos shop fda raid 115 kg suspicious chutney destroyed food safety action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Aug 08, 2026 | 07:12 PMस्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Aug 08, 2026 | 07:04 PM10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
Aug 08, 2026 | 07:04 PMलाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Aug 08, 2026 | 07:00 PMसेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
Aug 08, 2026 | 06:54 PMसावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMKonkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Aug 08, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













